March 9, 2026

धनतेरस 2024: रिकॉर्ड कीमतों के बाद भी सोना खरीदना फायदे का सौदा

0
gold on deepawali
  • मजबूत त्योहारी मांग से घरेलू बाजार में रिकॉर्ड ₹80,000 के करीब पहुंचा सोना


त्यौहारी सीजन में मजबूत मांग के कारण सोने की कोमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में भी बहुमूल्य धातु को समर्थन मिल रहा है। घरेलू बाजार में इसकी कीमत रिकॉर्ड ₹80,000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है।

हालिया तेजी के नाबजूद धनतेरस पर सोना खरीदना रिटर्न के लिहाज से मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में चुनौतियों और अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न में गिरावट से सोने की कौमतों को समर्थन मिल रहा है। वैश्विक बाजार में भी यह नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

5 कारणों से बरकरार है चमक

: वित्त मामलों के जानकारों (Economist) का कहना है कि त्योहारों में खरीदारी बढ़ने से घरेलू सोने की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

: प्रमुख केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने में तेजी बनी है।

: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच केंद्रीय बैंकों ने सोने को खरीदारी बढ़ा दी है।

: अमेरिको राष्ट्रपति चुनाव पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। डोनाल्‍ड ट्रंप व कमला हैरिस में बराबर की टक्कर देखने को मिल रही है।

: सरकार को ओर से कस्टम शुल्क में कटौती से भी कीमती धातु की खरीदारी बढ़ी है।

आगे भी तेजी बनी रहने की है उम्मीद

: सोने की खरीदारी को लेकर धारणा बेहतर बनी हुईं है। पिछले एक साल में सोने ने अपने निवेशकों को 30 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है।

त्यौहारी मांग व मौजूदा स्थिति को देखते हुए आगामी महीनों में इसमें 10 फीसदी तक बढ़त संभव है।

: हालिवा महीनों में एमसोएक्स गोल्ड में 25 फीसदी व अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 फीसदी को तेजी रहीं।

₹87,000 तक का छू सकता हे स्तर
वहीं कई जानकारों की मानें तो धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। कीमतों में उछाल के बावजूद इसमें बेहतर रिटर्न की उम्मीद दिखाई दे रही है। सुरक्षित निवेश मांग के कारण विदेशी बाजार में सोना रिकॉर्ड 2,700 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है। घरेलू बाजार में यह आने वाले महीनों में ₹85,000 से ₹87,000 का स्तर छू सकता है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *