March 10, 2026

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी, दान में दिए ₹5+ करोड़

0
Mukesh ambani at badrinathdham

देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी आज रविवार 20 अक्टूबर को उत्तराखंड पहुंचे। वह अपनी प्राइवेट विमान से सुबह के समय जाैलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे यहां से हेलीकाॅप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। जहां बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस संबंध में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल ने बताया कि मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ धाम में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया।

वहीं, इसके बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना होंगे।

ज्ञात हो कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। मुकेश अंबानी के परिवार की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सालों से भोग के लिए धनराशि भी दी जाती है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *