March 8, 2026

Haldwani News: रामलीला देखने पहुंचे अधिवक्ता को भाई ने गोली मारी…मौत

0
haldwani murder of an advocate
  • आरोपी फरार, जमीन विवाद को बताया जा रहा वजह

देवभूमि उत्तराखंड के हल्द्वानी के कमलुवागांजा में सोमवार देर रात रामलीला मंचन के दौरान लामाचौड़ के पूरनपुर नैनवाल निवासी अधिवक्ता उमेश नैनवाल (45) की तहेरे भाई दिनेश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया गया है। फरार आरोपी की तलाश में रात में ही पुलिस ने कई जगह दबिश दी, मगर वह पकड़ में नहीं आ सका। रामलीला देखने आए उमेश के पहुंचने से पहले दिनेश वहां पहुंचा हुआ था।

इसका पता उमेश को नहीं था। रात करीब 11 बजे दिनेश अचानक पीछे से आया और तमंचे से चचेरे भाई को गोली मार दी। भगदड़ के बीच हत्यारोपी तमंचा छोड़कर भाग गया। घायल उमेश को कालाढूंगी रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमेश एसडीएम कोर्ट में वकालत करते थे। एसएसपी पीएन मीणा सहित भी मौके पर पहुंचे।

एसएसपी पीएन मीणा का कहना है कि, आरोपी फरार है, उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। प्रथमदृष्टया जांच में संपत्ति विवाद सामने आ रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *