October 23, 2026

एक युद्ध नशे के विरुद्ध: कालाढूंगी विधानसभा में नशामुक्ति महाअभियान का कारवां, गेबुवा से धमोला तक उमड़ी भीड़

0
Rally-G

हल्द्वानी/कालाढूंगी। क्षेत्र में युवाओं को नशे के दलदल से बचाने और समाज को जागरूक करने के लिए ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को एक विशाल जन-जागरूकता पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। शुक्रवार को दूसरे दिन भी इस पदयात्रा को लोगों का भारी समर्थन प्राप्त होने के साथ ही इस लेकर लोगों जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस प्रेरणादायक पदयात्रा के मुख्य आयोजक ‘पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन’ के ट्रस्टी गुंजन तिवारी हैं। उनके नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

गैबुवा से आगे बढ़े पदयात्रियों के कदम
पदयात्रा के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सुबह गैबुवा से यात्रा पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ी। आज के पूरे सफर के दौरान पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।

धमोला में होगा दूसरा रात्रि विश्राम
ग्रामीणों के भारी समर्थन और युवाओं के जोश के साथ यह पदयात्रा शाम के वक्त धमोला पहुँचेगी। जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। इस पैदल अभियान से पूरे क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक माहौल तैयार हो रहा है।

बजुनिया हल्दू से शुरू हुआ था पैदल सफर
चार दिवसीय इस पदयात्रा की शुरुआत गुरुवार को बजुनिया हल्दू से हुई थी। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, रास्ते में पड़ने वाले गांवों से लोग खुद-ब-खुद पैदलयात्रा से जुड़ते चले गए। बढ़ते जन-समर्थन का आलम यह था कि एक समय पदयात्रियों की कतार करीब आधे किलोमीटर लंबी हो गई थी। गुरुवार शाम यह पदयात्रा मायापुर पहुँची थी, जहाँ पहला रात्रि विश्राम किया गया।

घर-घर पहुँचकर की अपील, अभिभावकों से सीधा संवाद
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही इस पदयात्रा के दौरान आयोजक गुंजन तिवारी केवल पैदल चल ही नहीं रहे हैं, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत संवाद भी कर रहे हैं।
इस दौरान वे लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से आगाह कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से माता-पिता और अभिभावकों से चर्चा की, ताकि वे अपने बच्चों पर पैनी नजर रखें, उन्हें नशे की लत से दूर रख सकें और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सके।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *