Kaladhugi Special: मोदी सरकार पर सवाल, विवादित बयानबाजी और परिवारवाद: क्या कालाढूंगी के इस भाजपा विधायक पर पार्टी फिर खेलेगी दांव?
-
जल जीवन मिशन में नाकामी का ठीकरा केंद्र पर फोड़ने, मां सरस्वती-लक्ष्मी पर अनर्गल टिप्पणी से हिंदू समाज में आक्रोश और बेटे के लिए टिकट की दावेदारी से कार्यकर्ताओं सहित जनता में पार्टी की छवि को लेकर उठे गंभीर सवाल।
कालाढूंगी। उत्तराखंड की कालाढूंगी विधानसभा सीट पर इन दिनों सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। वजह है क्षेत्र के वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक का आचरण और उनकी लगातार सामने आती विवादित बयानबाजी। विधायक के बयानों और रवैये ने न सिर्फ क्षेत्र की जनता को आक्रोशित किया है, बल्कि अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की नीतियों पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व की नीति पर सीधे उठाए सवाल
विवाद की मुख्य वजह नल-जल योजना (जल जीवन मिशन) को लेकर स्वयं भाजपा विधायक का वह बयान रहा, जिसमें उन्होंने खुले तौर पर कहा था कि “बजट की कमी हो गई है” (ऐसे में यह स्थिति सामने आई कि जिस योजना को स्वयं पीएम नजर बनाए हुए हैं वहां पैसे कि कमी है)। जिसे देखते हुए क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में लोगों ने ये माना कि जब योजना पर मोदी की विशेष नजर है ऐसे में बजट की कमी बताना प्रधानमंत्री पर आरोप लगाना (बजट की कमी बताना सीधे तौर पर जनता की नजर में मोदी पर आरोप था) व उनकी योजना को असफल के रूप में पेश करने जैसा है। यहां तक की कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी इसे मोदी की असफलता बताने लगे कुल मिलाकर इससे पीएम मोदी के सम्मान में जरूर गिरावट का अहसास जनता को हुआ।
Uttarakhand: भाजपा में दबाव का खेल शुरु, चुनाव से पहले ही परिवारवाद का चेहरा आया सामने
उल्लेखनीय है कि पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी यह योजना सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्राथमिकताओं में शामिल है। बाद में जब प्रशासनिक आंकड़ों की पड़ताल हुई, तो यह साफ सिद्ध हो गया कि केंद्र सरकार की ओर से पर्याप्त फंड जारी किया गया था। असली विफलता विधायक की अपने क्षेत्र के प्रशासनिक तंत्र और कर्मचारियों से काम न करवा पाने की रही। इसके बावजूद स्वयं भाजपा का विधायक होकर बजट न होने की बात कहना, सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व और केंद्र सरकार की छवि पर हमला माना जा रहा है।
वीडियो देखें: https://www.facebook.com/reel/1705803047457306
पहले बैठक में दी थी अधिकारियों को क्लीन चिट, फंसे तो फिर उन्हीं पर ठीकरा फोड़ा…
जहां बैठक के वीडियो में विधायक जी साफ यह कहते दिखते हैं कि मैं इसका दोषी अधिकारियों को नहीं मानता। वही बजट की कमी (मोदी जी के अपमान की बात) की बात कही। लेकिन जब ये बात मोदी जी से जुड़ कर क्षेत्र में फैलने लगी, तो उन्होंने तुरंत अपना बयान बदलते हुए इसका ठीकरा अधिकारियों पर ही फोड दिया और कहने लगे कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है
सनातन संस्कृति व हिंदू देवी-देवताओं पर अनर्गल टिप्पणी से जनता में भारी रोष
विधायक का विवादों से पुराना नाता रहा है और वे कई बार सार्वजनिक मंचों से अनर्गल भाषण दे चुके हैं। हद तो तब हो गई जब उन्होंने मां सरस्वती और मां लक्ष्मी को लेकर अत्यंत अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा (जैसे ‘पटाना चाहिए’) का प्रयोग किया। सनातन संस्कृति और हिंदू देवी-देवताओं के प्रति इस तरह की घटिया शब्दावली का प्रयोग करने से स्थानीय हिंदू समाज और भाजपा के अपने कैडर में बेहद गुस्सा है। लोगों का कहना है कि जो विधायक धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान नहीं कर सकता, उसे भाजपा जैसी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने का कोई अधिकार नहीं है।
कालाढूंगी की ग्राउंड रिपोर्ट: वर्षों के शासन के बाद भी विकास ‘शून्य’, मूलभूत समस्याओं से त्रस्त जनता
कांग्रेस की ‘परिवारवादी सोच’ को दे रहे बढ़ावा
भाजपा जहां एक तरफ कांग्रेस पर लगातार ‘परिवारवाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर हमलावर रहती है, वहीं कालाढूंगी विधायक के एक हालिया बयान ने पार्टी के इस रुख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक ने खुलेआम मांग रखी है कि यदि उन्हें कालाढूंगी से टिकट नहीं मिलता, तो यह टिकट उनके बेटे को दिया जाए। पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का मानना है कि बेटे के लिए पैरवी करना पूरी तरह से कांग्रेस की रीति-नीति और संस्कृति को आगे बढ़ाता है, जो भाजपा के सिद्धांतों के बिल्कुल विपरीत है।
जनता में भारी रोष और गिरती साख
क्षेत्रीय विकास में नाकामी, अमर्यादित भाषा-शैली और विधायक के उपेक्षात्मक रवैये से कालाढूंगी की जनता अत्यधिक त्रस्त है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव, पानी की किल्लत और विधायक के बयानों के विरोध में स्थानीय नागरिक कई बार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। लोगों के मन में विधायक को लेकर जो पसंद थी, वह लगातार घटती चली गई है।
सबसे बड़ा सवाल: क्या भाजपा सहन करेगी यह अनुशासनहीनता?
अब सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपनी ही सरकार, प्रधानमंत्री की छवि और धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाले अपने ही विधायक पर दोबारा भरोसा जताएगा? अनुशासन और संस्कृति का पाठ पढ़ाने वाली पार्टी क्या? परिवारवाद की मांग, अमर्यादित टिप्पणियों और जनता के भारी विरोध को नजरअंदाज कर इन्हें फिर से टिकट थमाएगी?
बीजेपी को जानना चाहिए = ग्राउंड सर्वे का विशेष विश्लेषण:
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कराए गए हालिया एक सर्वे ने भाजपा के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है। सर्वे के रुझानों से स्पष्ट हुआ है कि वर्तमान विधायक के प्रति स्थानीय जनता में भारी असंतोष है, और इसका असर पार्टी के पारंपरिक जनाधार पर भी पड़ रहा है।
क्षेत्र के कई वरिष्ठ और जनसंघ के ज़माने से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि विधायक की लगातार विवादित बयानबाजी और अपेक्षित विकास कार्यों की कमी से संगठन की साख प्रभावित हुई है। स्थिति यह है कि विधायक के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले पॉकेट्स में भी लगभग 45% वोट खिसकने का अनुमान सामने आया है, जबकि क्षेत्र की बुनियादी समस्याएँ लंबे समय से जस की तस बनी हुई हैं।
सर्वे में विधायक द्वारा अपने पुत्र को चुनावी मैदान में उतारने या उनके लिए टिकट मांगने की चर्चा पर भी जनता की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों का सीधे तौर पर कहना है कि जब जनता मुख्य विधायक के काम न करने और उनकी नीतियों से ही त्रस्त है, तो भला उनके पुत्र से नाराज क्यों नहीं होगी? पिता के विजनहीन कार्यकाल का दंश आखिरकार उनके पुत्र को भी झेलना ही पड़ेगा।
जनसामान्य और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि पार्टी परिवारवाद की ऐसी मांगों या विवादित छवि के बावजूद टिकट आवंटन पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो आगामी चुनाव में पार्टी को इस सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मंथन और राजनीतिक खींचतान में आखिरकार कौन जीतता है—क्षेत्र में साख खो चुके यहाँ के वर्तमान विधायक या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न और पार्टी का अनुशासन?
कालाढूंगी में सियासी बवंडर: देवी-देवताओं पर टिप्पणी से लेकर मोदी योजना पर सवाल… क्या बीजेपी विधायक काटेंगे खुद अपना टिकट?
BJP’s Big Dilemma: Controversial Remarks on PM Modi’s Mission & Hindu Deities Put Kaladhungi Seat at Risk
Must Read-
“कालाढूंगी” की सियासी चौसर पर अदृश्य खिलाड़ियों की एंट्री!
क्या मोदी को बदनाम! करने वाले और कांग्रेस की रीति नीति पर याकिन रखने वाले इस नेता को भाजपा देगी टिकट
Passing the Buck on Modi Govt & Pushing Nepotism: Is Kaladhungi BJP MLA Becoming a Liability for High Command?
Must Read-
कालाढूंगी की जनता का मोहभंग – वर्तमान विधायक के 15 वर्षों की कमियों पर लोगों का फूट रहा गुस्सा
कालाढूंगी रिपोर्ट कार्ड: पीएम मोदी के विजन पर उठाए सवाल, बेटे के लिए मांगी टिकट; क्या बीजेपी दोहराएगी दांव?
Kaladhungi Seat Row: Anti-Modi Stance, Controversial Remarks & Nepotism Threaten BJP’s Stronghold
Must Read-
उत्तराखंड BJP का मिशन 2027, हारी हुई सीटों पर फोकस कहीं जीती हुई पर नुकसान न दे जाए
मोदी सरकार पर फोड़ा नाकामी का ठीकरा: कालाढूंगी विधायक के बयानों से भड़का हाईकमान, ग्राउंड सर्वे ने बढ़ाई चिंता!
Will BJP Forgive Indiscipline? Kaladhungi MLA Under Fire Over Remarks on PM Modi & Hindu Goddesses
उत्तराखंड BJP आंतरिक कलह: कालाढूंगी सीट का ग्राउंड सर्वे आया सामने, विधायक के खिलाफ जनता में भारी रोष!
( #KaladhungiBJP #UttarakhandPolitics #BJPInternalRift #NalJalYojana #KaladhungiMLA #PMModi #DynastyPolitics #UttarakhandNews #ControversialRemarks #BJP
Kaladhungi Special: Anti-Modi Remarks, Deities Controversy & Nepotism: Will BJP Gamble Again on This Troubled MLA?> Kaladhungi BJP MLA Controversy,
Banshidhar Bhagat News, Banshidhar Bhagat, Controversial Remarks, Kaladhungi Assembly Seat Uttarakhand, Uttarakhand BJP Ticket Politics, PM Modi Jal Jeevan Mission Uttarakhand, Uttarakhand BJP, Internal Fight, Dynasty Politics in BJP Uttarakhand, Uttarakhand Politics, Trending News, Kaladhungi Ground Survey Result, Kaladhungi MLA, Uttarakhand BJP, Banshidhar Bhagat, Jal Jeevan Mission Scam, PM Modi Vision, Uttarakhand Chunav, BJP Dynasty Politics, Kaladhungi News Today, Uttarakhand News Live, BJP Ticket Distribution: Dynasty Politics in BJP? Ground Survey Warns of Heavy Losses in Kaladhungi Over MLA’s Controversies and Son’s Ticket Demand,
चलिए जानते हैे इसमें जीतेगा कौन? भाजपा की रीति-नीति + पीएम मोदी का सम्मान या विधायक की अकड़ के सामने घुटनों पर बैठेगा बीजेपी का आलाकमान- क्या मोदी को बदनाम! करने वाले और कांग्रेस की रीति नीति पर यकीन रखने वाले इस नेता को भाजपा देगी टिकट: कालाढूंगी विधानसभा समीकरण, कालाढूंगी विधायक विवाद, बंशीधर भगत का विवादित बयान, कालाढूंगी भाजपा राजनीति, उत्तराखंड भाजपा अंदरूनी कलह, बंशीधर भगत की खबर, पीएम मोदी जल जीवन मिशन, कालाढूंगी विधानसभा सर्वे, भाजपा में परिवारवाद, उत्तराखंड चुनाव ताजा खबर, उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज, कालाढूंगी विधायक, बंशीधर भगत, उत्तराखंड भाजपा, जल जीवन मिशन उत्तराखंड, कालाढूंगी समाचार, भाजपा टिकट बंटवारा, कालाढूंगी सीट का हाल, उत्तराखंड राजनीति, बंशीधर भगत कालाढूंगी, उत्तराखंड न्यूज लाइव: कालाढूंगी में बगावत? पीएम मोदी पर सवाल, देवी-देवताओं पर बयानबाजी… क्या कटेगा विधायक का टिकट?
Bageshwar, Uttarakhand, India · Chamoli, Uttarakhand, India · Pithoragarh, Uttarakhand, India · Dehra Dun, Uttarakhand, India · Uttarakhand · Haridwar, Uttarakhand, India · Nainital, Uttarakhand, India · Haldwani, Uttarakhand, India · Champawat, Uttarakhand, India · Rudrapur, Uttarakhand, India, Rudraprayag, Uttarakhand, India · Almora, Uttarakhand, India :
चलिए जानते हैं इसमें जीतेगा कौन… भाजपा की रीति-नीति + पीएम मोदी का सम्मान या विधायक की अकड़ के सामने घुटनों पर बैठ जाएगा बीजेपी का आलाकमान)
