September 16, 2026

कपिल शर्मा का कॉमेडी शो फिर लौटेगा, 26 सितंबर से शुरू होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पांचवां सीजन

0
31-1789558439

नई दिल्ली ।
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा का लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ करीब छह महीने के ब्रेक के बाद नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो का पांचवां सीजन 26 सितंबर से शुरू होगा। इस बार शो की वापसी फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ हो रही है। ऐसे में दीपावली और क्रिसमस के दौरान दर्शकों को कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ कॉमेडी और मनोरंजन से जुड़े नए एपिसोड देखने को मिलेंगे।

सीजन 5 की वापसी को लेकर कपिल शर्मा ने उत्साह जताया है। उन्होंने कहा कि हर सीजन के दौरान उन्हें लगता है कि उन्होंने काफी मस्ती कर ली है, लेकिन बाद में महसूस होता है कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उनके मुताबिक, यही भावना उन्हें और उनकी टीम को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

कपिल शर्मा ने आगामी फेस्टिव सीजन को दर्शकों के साथ मनाने की बात भी कही। उन्होंने शो को दुनियाभर में मिले दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बार दीपावली और क्रिसमस दोनों को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अपने बयान में उन्होंने शो की जज अर्चना पूरन सिंह को लेकर भी मजाक किया और कहा कि लिफाफे अर्चना जी से दूर रखे जाएं, बाकी हंसी का त्योहार शो लेकर आएगा।

अर्चना पूरन सिंह और कपिल शर्मा की बातचीत तथा दोनों के बीच होने वाली मजेदार नोकझोंक शो का एक खास हिस्सा रही है। नए सीजन में भी अर्चना पूरन सिंह की मौजूदगी रहेगी।

शो की वापसी को लेकर नेटफ्लिक्स की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि छह महीने के ब्रेक के बाद शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बनी हुई थी। इस बार शो की वापसी फेस्टिव सीजन की शुरुआत में हो रही है और इसमें कई दिलचस्प मेहमान दिखाई देंगे।

नए सीजन की थीम ‘हर टाइप का फनी’ रखी गई है। शो में कॉमेडी के साथ नए मजेदार पल, अचानक आने वाले सरप्राइज और अलग-अलग सेगमेंट शामिल किए जाएंगे। मेकर्स के अनुसार, इन सेगमेंट के जरिए फेस्टिव सीजन के दौरान दर्शकों के लिए मनोरंजन का माहौल तैयार किया जाएगा।

बुधवार को शो के मेकर्स ने पांचवें सीजन का प्रोमो भी जारी किया। प्रोमो में फेस्टिव माहौल के बीच कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आए। सभी कलाकार पारंपरिक कपड़ों में दिखाई दिए और प्रोमो में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल दिखाया गया।

मेकर्स की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 5, 26 सितंबर से रात 8 बजे स्ट्रीम होगा। नए सीजन में कपिल शर्मा एक बार फिर शो को लीड करेंगे। उनके साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

छह महीने के अंतराल के बाद लौट रहे इस सीजन में फेस्टिव माहौल, कॉमेडी, टीम की आपसी नोकझोंक और नए मेहमान शो का हिस्सा होंगे। सीजन की शुरुआत 26 सितंबर से होगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *