August 12, 2026

नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

0
Nepal An Hindu Rastra
  • भारत समेत अन्य देशों में रह रहे नेपाली नागरिकों से जुटाया जा रहा समर्थन

नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने और देश में राजशाही की पुनर्बहाली की मांग को लेकर शाही युवा शक्ति नेपाल ने देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। अभियान का विस्तार नेपाल के सभी 77 जिलों और 753 गांव पालिकाओं तक करने की तैयारी है। उत्तराखंड, शाही युवा शक्ति नेपाल के केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति खड़का के अनुसार अभियान की शुरुआत काठमांडू से की गई है। संगठन का लक्ष्य छह महीने के भीतर नेपाल की करीब 80 प्रतिशत आबादी के हस्ताक्षर जुटाना है। इन हस्ताक्षरों को प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र घोषित करने और राज संस्था की बहाली की मांग रखी जाएगी। शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा पहले चरण में आंदोलन

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि अभियान के प्रारंभिक चरण में आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाएगा। इसके बावजूद यदि सरकार की ओर से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आगे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। खड़का ने कहा कि नेपाल के साथ ही भारत, आस्ट्रेलिया, कतर, मलेशिया और दुबई में रहने वाले नेपाली नागरिकों के बीच भी ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने वाले लोगों से नाम, पता, हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दर्ज कराए जा रहे हैं। संगठन का दावा है कि अभियान को देश-विदेश में समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

>बैतड़ी में बैठक के बाद आज से अभियान की तैयारी…
सुदूर पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले में मंगलवार को शाही युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलेभर में अभियान को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई और बुधवार से विभिन्न क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने पर सहमति बनी।

>राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी करेगी पूरा सहयोग
वहीं, नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के दार्चुला जिलाध्यक्ष प्रकाश दयाली ने अभियान को पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में इस अभियान के शुरू होने से सीमावर्ती नेपाली इलाकों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।

>छह माह में 80 प्रतिशत आबादी तक पहुंचने का लक्ष्य
शाही युवा शक्ति नेपाल ने छह महीने में नेपाल की करीब 80 प्रतिशत आबादी के हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य तय किया है। संगठन के अनुसार हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे। मांग पूरी नहीं होने पर इसके बाद आंदोलन को व्यापक स्वरूप देने की चेतावनी दी गई है।

>भारत समेत कई देशों में ऑनलाइन अभियान
नेपाल के अलावा भारत, आस्ट्रेलिया, कतर, मलेशिया और दुबई में रह रहे नेपाली नागरिकों के बीच भी ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रतिभागियों का नाम, पता, हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर दर्ज कराया जा रहा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *