June 30, 2026

Uttarakhand Congress: 2 जुलाई के सम्मेलन की तैयारी में जुटी कांग्रेस

0
congress Sammelan
  • रामनगर में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के लिए समितियां गठित

रामनगर में 2 जुलाई को होने वाले कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रणजीत रावत ने बताया कि यह सम्मेलन बनवारी बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा और इसमें प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना, आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करना और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प दिलाना है। रावत ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।

संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन: अलग-अलग समितियों का कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए गठन किया गया है। इनमें स्वागत समिति, प्रचार समिति, परिवहन समिति और भोजन समिति प्रमुख हैं। इन समितियों के लिए वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें, ताकि सम्मेलन का आयोजन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से हो सके।>बैठक में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा जोशी और पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

नई ऊर्जा का संचार करने में सहायक होगा सम्मेलन
कांग्रेस का मानना है कि यह परिवर्तन संकल्प सम्मेलन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने में सहायक होगा। पार्टी को उम्मीद है कि यह आयोजन आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *