June 19, 2026

कैंची धाम का स्थापना दिवस आज: बाबा के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़

0
Kanchi Dham-2
  • नजारा देख सभी हैरान; तस्वीरें देखिये

कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सोमवार सुबह पांच बजे से बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए का भोग लगाने के साथ स्थापना दिवस की शुरुआत हो गई है।

इससे पहले रातभर कतार में लगे श्रद्धालुओं का मंदिर में बारी-बारी से प्रवेश शुरू हो गया है। अभी बाबा के जयकारों और जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालु महाप्रसाद लेते हुए वापस लौट रहे हैं। मंदिर समिति में लगे सेवादारों ने श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद बांटा।

स्थापना दिवस पर सुबह छह बजे तक दस हजार+ श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार जारी है।

सुबह छह बजकर आठ मिनट तक भवाली की तरफ से एक किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, और श्रद्धालुओं को कतार में व्यवस्थित तरीके से मंदिर में प्रवेश दिलाया जा रहा है। बाबा के भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Update

सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। कैंची धाम में अभी भी भीड़ का सिलसिला जारी है। श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ मंदिर में प्रवेश करते हुए मालपुए का प्रसाद लेते हुए आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह पांच बजे बाबा नीब करौरी महाराज को मालपुए के भोग लगाने के साथ कैंची धाम में स्थापना दिवस शुरू हुआ। कैंची धाम के स्थापना दिवस पर बाबा नीब करौरी महाराज के जयकारों के साथ सुबह छह बजे तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *