June 12, 2026

प्रवीण तोगड़िया बोले अब हिंदुओं को दो नहीं, तीन बच्चों की आवश्यकता

0
Praveen Togariya
  • घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज कार्यकर्ता सम्मेलन में देहरादून पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पहले दुनिया में सिर्फ हिंदू था लेकिन आज हिंदू नहीं है। हिंदू की हत्या, लूट, धर्मांतरण, पलायन हुआ है। दुनिया में हिंदू बंटा है और उसका घर लुटा है। भारत में हिंदू जातियों में बंटा है और बंट रहा है। आज जिस प्रकार हिंदू की जनसंख्या कम हो रही है अब हिंदू को दो नहीं बल्कि तीन बच्चों की आवश्यकता है। मंगलवार या शनिवार को घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें और चावल के दाने लेकर घर-घर इसका निमंत्रण दें।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से रेसकोर्स में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ओम के उच्चारण से हुआ। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू जनसंख्या कम होने पर चिंता जताई। उन्होंने हिंदू जोड़ने और सुरक्षित करने के लिए कार्यकर्ताओं को छह मुद्दे की योजना समझाई। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई देश हैं लेकिन हिंदू बाहुल्य दो ही हैं। 1400 वर्ष पहले हिंदुओं की जनसंख्या काफी थी लेकिन आज हिंदुओं की जनसंख्या काफी कम है। ऐसे ही 77 वर्ष बाद भारत में हिंदू नहीं बचेगा। सूखा पड़ने वाला है तो पानी की व्यवस्था कर दें। हिंदू के सामने खतरा है तो हम सब को मिलकर सुरक्षित करना है। हिंदू बचेगा तो हमारा घर, बेटा और बेटी बचेगी। सुरक्षित हिंदू, सम्मान हिंदू का ही हमारा संकल्प है।

हिंदू से ही खरीदारी करें
उन्होंने कहा कि हिंदू से ही खरीदारी करें और हिंदू को ही रोजगार दें। मंगलवार या शनिवार को शाम को अपने घर में हनुमान चालीसा का पाठ करें और घर में तीन-चार लोगों को बुलाएं। घर में चावल के दाने लेकर इसका निमंत्रण दें। उन्होंने सम्मेलन में शामिल कर कार्यकर्ता से इसका आह्वान किया। कहा कि, जहां रहते हैं वहां से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करें।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *