June 11, 2026

Kedarnath Heli Seva: आज से होगी हेली सेवा के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग

0
Kedardham heli yatra
  • जाने कब खुलेगा पोर्टल

आज यानि बुधवार 10 जून को चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए दूसरे चरण की टिकट बुकिंग शुरू होगी। इसमें 16 से 25 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग की सूचना जारी कर दी है। टिकट बुकिंग के लिए 10 जून को अपराह्न तीन बजे से आईआरसीटीसी की ओर से पोर्टल खोल दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व अप्रैल में केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए की गई थी। इस दौरान एक घंटे में ही सभी टिकटों की बुकिंग हो गई थी। ऐसे में अब दूसरे चरण की केदारधाम यात्रा के लिए यह टिकट बुकिंग की जाएगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *