Uttarakhand cyber security: राज्य विवि में साइबर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
-
छात्रों की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश
उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं की जानकारी सुरक्षित रखने के निर्देश उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दिए हैं।भारत सरकार के डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम (डीपीडीपी) का पालन सुनिश्चित करने को भी उन्होंने कहा। राज्य विश्वविद्यालयों की शिक्षा मंत्री ने शासकीय आवास पर समीक्षा बैठक की।
साइबर खतरों से बचाने के लिए उन्होंने कुलपतियों को विश्वविद्यालयों के वेब अनुप्रयोगों को निर्देश दिए। साथ ही प्रभावी कदम उठाकर जानकारी लीक रोकने के लिए भी कहा। वर्तमान में डिजिटल जानकारी की सुरक्षा को मंत्री ने एक चुनौती मानते हुए कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को डिजिटल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2025 में डीपीडीपी अधिनियम लागू किए जाने के संबंध में भी उन्होंने बताया।
उन्होंने कहा कि यह डीपीडीपी अधिनियम साइबर सुरक्षा, जानकारी गोपनीयता और ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए है। ऐसे में राज्य विश्वविद्यालयों को भी साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए उचित कदम उठाने होंगे।
Pushpa Memorial Foundation: स्वरोजगार के लिए 3 लोगों को दिया ब्याज मुक्त ऋण
बैठक में सचिव उच्च शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, कुलपति कुमाऊं विवि प्रो. डीएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि प्रो. एनके जोशी, कुलपति सोबन सिंह जीना विवि प्रो.एसपीएस बिष्ट, कुलपति संस्कृत विवि प्रो. रमाकांत पाण्डेय, कुलपति तकनीकी विवि प्रो. तृप्ता ठाकुर, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा डाॅ.वीएन खाली के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
