June 8, 2026

Uttarakhand samachar: बाहरी लोगों की रजिस्ट्री पर पूर्ण रोक लगाने की मांग

0
Uttarakhand samachar
  • मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में बाहरी लोग खरीद रहे जमीन

भराड़ीसैंण विधानसभा क्षेत्र के समीप जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट और विधानसभा हेलिपैड के पास करीब 40 से 50 नाली भूमि बेचे जाने की चर्चाएं हैं।

इस मामले पर चिंता जताते हुए पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने कहा कि बाहरी खरीदार ग्रामीणों को भूमि के वास्तविक उपयोग की कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से क्षेत्र में जमीन की रजिस्ट्री पर तत्काल पूर्ण रोक लगाने की मांग की है। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि सारकोट में एक तरफ सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों की योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण जमीनें बेच रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों से बात कर मुख्यमंत्री तक रिपोर्ट भेजी जाएगी।

मामले में कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता मुकेश नेगी ने कहा कि पहले सारकोट और परवाड़ी गांव के किसानों को आगाह कर भूमि विक्रय को प्रतिबंधित किया गया था। उत्तराखंड की कृषि भूमि को बचाने के लिए उन कड़े नियमों को दोबारा लागू करना बेहद जरूरी है।

तहसीलदार एचसी पांडे के अनुसार सारकोट में कुछ जमीनों की रजिस्ट्री होने के मामले संज्ञान में आए हैं। जमीन की खरीद फरोख्त रोक हटने के बाद सामान्य प्रक्रिया है। असल रकबा इन रजिस्ट्री के दाखिल ख़ारिज होते वक्त देखा जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *