June 4, 2026

Uttarakhand samachar: सीएम धामी ने कई और नेताओं को सौंपे दायित्व

0
Naye dayitwa
  • पूर्व मंत्री अग्रवाल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड की धामी सरकार ने नए दायित्वों के तहत संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में शामिल करने की घोषणा की है। मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा इसके तहत बुधवार को अलग-अलग आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। यहां सेतु आयोग में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सलाहकार बनाया गया है। वहीं गोरखा कल्याण परिषद का देहरादून की रहने वालीं वरिष्ठ नेत्री ज्योति कोटिया अध्यक्ष को और देहरादून के ही अभिषेक शाही को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

खटीमा, ऊधमसिंह नगर निवासी कैप्टन गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नामित किया गया है। टिहरी गढ़वाल के धरवाल गांव (कंडीसौड़) निवासी वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में देहरादून के शमशेर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष पद पर जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा माटी कला बोर्ड में देहरादून की अनुराधा वालिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नए दायित्व मिलने पर भारी उत्साह है और उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इसके लिए आभार जताया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *