Chardham Yatra 2026: इस बार 44 दिन की यात्रा में 29.85 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन
-
अब तक तीन लाख अधिक श्रद्धालु पहुंचे
इस बार चारधाम यात्रा 2026 में पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे है। 29.85 लाख श्रद्धालु 44 दिनों की यात्रा में दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की भीड़ मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधामों में दर्शन करने के लिए लगातार उमड़ रही है।
चारधाम यात्रा 2026 — 19 अप्रैल से शुरू हुई। ऐसे में इस बार श्रद्धालु रिकाॅर्ड संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। यात्रा के शुरुआती 44 दिनों में ही चारधामों में बीते वर्ष से तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
दरअसल बीते वर्ष 44 दिनों में शुरुआती यात्रा में लगभग 26.34 लाख तीर्थयात्री पहुंचे थे। वहीं साल 2026 में यह आंकड़ा इन्हीं दिनों में 29.85 लाख से उपर पहुंच गया है। ऐसे में हर रोज चारधामों में 70 से 80 हजार की संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।
