Chardham Yatra: जहां होगा भूस्खलन, वहीं से चलेगी शटल सेवा
Screenshot
-
तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया कदम

चारधाम यात्रा में इस बार भूस्खलन के हिसाब से विभाग की शटल सेवा संचालित की जाएगी। इस संबंध में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए यह शुरुआत की गई है।
डिजिटल समिट में पहुंचे परिवहन एवं आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी आरटीओ, एआईटीओ लगातार फील्ड में मुस्तैदी से व्यवस्थाएं बनाने में जुटे हैं। पहली बार यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों को उल्टी, कचरा आदि के दौरान इस्तेमाल के लिए बैग दिए जाएंगे। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
मंत्री बत्रा ने बताया कि अभी तक केवल सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक ही शटल सेवा संचालित हो रही है। बताया कि इस बार जहां भी भूस्खलन की वजह से यातायात बाधित होगा, वहां शटल सेवा संचालित की जाएगी। मकसद ये है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्हें तत्काल यातायात सेवा मिले।
