April 24, 2026

Live PM Modi Dehradun Visit Live: डाट काली मंदिर में की पीएम ने की पूजा, बच्चियों ने सुनाया महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम्

0
PM modi at dat kali tempel
  • चेहरे पर दिखी प्रसन्नता


13:04:47 PM, 14-Apr-2026
देहरादून स्थित डाट काली मंदिर में उस वक्त माहौल बन गया जब प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चियों द्वारा प्रस्तुत महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् को सुना। दून दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी डाट काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजा के बाद कुछ बच्चियों ने उनके समक्ष महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् का पाठ किया। पीएम मोदी ने बच्चियों की प्रस्तुति को बेहद ध्यान से सुना। इस दौरान उनके चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता साफ झलकती रही।

12:49:09 PM, 14-Apr-2026
बच्चियों ने पीएम के समक्ष सुनाया महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम्

डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष कुछ बच्चियों ने महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम् सुनाया।

12:41:03 PM, 14-Apr-2026
डाट काली मंदिर में पूजा कर रहे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां डाट काली मंदिर में पूजा कर रहे हैं। यहां वह दस मिनट पूजा-अर्चना करेंगे।

12:31:18 PM, 14-Apr-2026
पीएम मोदी ने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा
एलिवेटेड रोड पर भी पीएम मोदी ने कार से उतरकर निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा।

12:29:16 PM, 14-Apr-2026
जनसभा स्थल पहुंचे सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी शहीद जसवंत मैदान पहुंच गए हैं। यहीं प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा होनी हैं।

12:13:07 PM, 14-Apr-2026
जनसभा स्थल में उमड़ने लगी लोगों की भीड़

देहरादून में रोड शो के बाद प्रधानंत्री मोदी शहीद जसवंत मैदान पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल में लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

12:09:50 PM, 14-Apr-2026
पीएम बनने के बाद 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे मोदी
पीएम बनने के बाद मोदी 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

12:02:47 PM, 14-Apr-2026
पीएम देंगे कई जल विद्युत परियोजनाओं की  सौगात
पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

11:24:04 AM, 14-Apr-2026
कार से एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले पीएम मोदी
सहारनपुर के गणेशपुर में प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतर चुका है। यहां से कार से अब प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले हैं।


11:06:58 AM, 14-Apr-2026
एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर पीएम मोदी आज तीन राज्यों को सौगात देंगे।

11:23:59 AM, 14-Apr-2026
कार से एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले पीएम मोदी
सहारनपुर के गणेशपुर में प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतर चुका है। यहां से कार से अब प्रधानमंत्री एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले हैं।

11:07:01 AM, 14-Apr-2026
प्रधानमंत्री मोदी: एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे
प्रधानमंत्री मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर पीएम मोदी आज तीन राज्यों को सौगात देंगे।

10:58:49 AM, 14-Apr-2026
डाट काली मंदिर सीएम धामी रवाना
सीएम धामी मां डाट काली मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। डाट काली मंदिर में पीएम मोदी करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे।

10:47:02 AM, 14-Apr-2026
स्वागत : फूल बरसाकर करेंगे कार्यकर्ता
सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से हेलिकॉप्टर से वे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा।

10:39:56 AM, 14-Apr-2026
प्रधानमंत्री का विमान पहुंचा दून एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान दून एयरपोर्ट पहुंच गया है। वहीं अधिकारी सुरक्षा जायजा ले रहे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *