April 23, 2026

Uttarakhand samachar: उत्तराखंड भाजपा के नेता आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ, ठुकराल समेत कुछ छह नेताओं को लेकर है चर्चा

0
11
  • दिल्ली में लेंगे पार्टी की सदस्यता

उत्तराखंड की सियासत में एक बड़ा बदलाव शनिवार को देखने को मिलता दिख रहा है। भाजपा और निर्दलीय 5 से 6 बड़े नेता दिल्ली मेंकांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले यह जॉइनिंग कांग्रेस की ताकत बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा मानी जा रही है। कुल मिलाकर जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार उत्तराखंड के कई बड़े नेता शनिवार को कांग्रेस पार्टी से हाथ मिलाएंगे। जिसके तहत नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य समेत छह नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

सूत्रों के अनुसार इन नेताओं में सबसे चर्चित नाम रुद्रपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का है। वे रुद्रपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रह चुके हैं और इलाके में उनकी अच्छी पकड़ है. टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय भी चुनाव लड़ चुके हैं। 2022 में रुद्रपुर से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल ने बसपा में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। फिर कांग्रेस में चले गए थे लेकिन 2022 में टिकट न मिलने से कांग्रेस भी छोड़ दी थी।

इनके साथ ही टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी कांग्रेस का दामन थामेंगे। इनके अलावा एक अन्य बड़ा नामवर्ष 2019 में नगर निगम रुड़की में निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मेयर बनने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। भीमताल से लाखन नेगी व मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे अनुज गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

बताया जाता है कि तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सदस्यता कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *