March 10, 2026

सोने-चांदी की कीमत में इजाफा, जानिए 12 बड़े शहरों के ताजा भाव

0
p15-1-2.jpg

नई दिल्‍ली । देश में सोने की कीमत में शनिवार को इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 70,850 रुपए हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 70,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। चांदी की बात करें तो इसका भाव भी बढ़कर 87,300 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

MCX पर भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 2 अगस्त को MCX सोने का वायदा भाव 69,792 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 82,549 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 64,960 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 70,850 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,810 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 70,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,860 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 70,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी
स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 350 रुपए चढ़कर 72,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि इसके उलट चांदी 200 रुपए की गिरावट के साथ 86,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इसका पिछला बंद भाव 86,200 रुपए प्रति किलोग्राम था। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 350 रुपए बढ़कर 72,500 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 72,150 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

कोटक सिक्योरिटीज में सह उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा, “Comex सोना इस साल कई दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच रहा है।” अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स चांदी 2.01 प्रतिशत उछलकर 29.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

The post सोने-चांदी की कीमत में इजाफा, जानिए 12 बड़े शहरों के ताजा भाव appeared first on aajkhabar.in.

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *