March 13, 2026

Uttarakhand : 14 मार्च से मौसम का तांडव: यलो अलर्ट जारी

0
Weather Alert
  • झमाझम बारिश की चेतावनी, अंधड़ और वज्रपात का यलो अलर्ट

Weather Forecast : आने वाले दिनों में मौसम का भयंकर रूप देखने को मिल सकता है। आज उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सुबह हल्के बादल छाए रहे, इससे ठंड में बढ़ोत्तरी महसूस की गई। दिन में धूल भरी हवाएं चलने से भी परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाकों में आज सुबह धुंध भी छाई हुई थी। कल भी राज्य में धुंध छाने से कई हेली सेवाएं बाधित रहीं थी।

कम दृश्यता के कारण मंगलवार को कुल 31 हेली उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हेलीकॉप्टर सेवा ठप रहने से यात्रियों को निराश लौटना पड़ा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से राज्य के वातावरण में नमी बढ़ी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते आज से 13 मार्च तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च से बारिश और तेजी पकड़ सकती है। 14 मार्च को इन जिलों के अलावा अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कल उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली कड़कने, 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार तक के अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

अलर्ट: 14-15 मार्च को भारी बारिश का

मौसम विभाग ने आज से 13 मार्च तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 14 और 15 मार्च को उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर तीव्र बारिश हो सकती है। 14 से 16 मार्च तक राज्य के लगभग हर जिले में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 35 सौ मीटर ऊंचाई तक के इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना आईएमडी ने जताई है। राज्य में 15 मार्च को 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने से जान माल के नुकसान का भी खतरा है। लिहाजा लोगों को सतर्कता बरतनी होगी।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *