March 8, 2026

मार्च में सूर्य के 4 गोचर, इन राशियों पर होगी खास कृपा, करियर, पैसा और तरक्की के योग

0
sangarh-1772773408


नई दिल्ली। मार्च 2026 में सूर्य ग्रह कुल चार बार गोचर करेंगे और द्रिक पंचांग के अनुसार इनकी टाइमिंग खास है। सबसे पहले 5 मार्च की देर रात 1 बजे सूर्य पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 15 मार्च को देर रात 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। फिर 18 मार्च की सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। अंत में 31 मार्च की शाम 8 बजकर 16 मिनट पर सूर्य रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस बार के गोचर मुख्य रूप से पांच राशियों के लिए विशेष फलदायी होंगे, जिससे करियर, आत्मविश्वास, यश और आर्थिक उन्नति में मदद मिलेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का महीना नेटवर्किंग और करियर दोनों के लिहाज से शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी पर्सनालिटी और बातचीत का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है और कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस बार के मल्टीपल गोचर इस राशि वालों की लीडरशिप क्षमताओं को निखारेंगे। खासतौर पर सरकार और प्रशासन से जुड़े लोग फायदा उठा सकते हैं। कामकाज का विस्तार होगा और नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के करियर में रफ्तार बढ़ेगी। अचानक बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश करने के अवसर मिल सकते हैं और संबंधों में प्रेम बढ़ेगा। अटका हुआ काम पूरा होने से राहत महसूस होगी।

धनु राशि
धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है और विशेष रूप से छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई, परीक्षाओं या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। कुछ लोग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं या घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वाले मेहनत का फल पाने वाले हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है और नई नौकरी या प्रमोशन के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मजबूती आएगी और परिवार से सहयोग मिलेगा।

सूर्य के उपाय
सूर्य देव आत्मविश्वास, यश, सफलता, सेहत और पिता के कारक हैं। सूर्य की कृपा पाने के लिए रोजाना तांबे के पात्र में जल अर्पित करें। यदि सूर्य कमजोर होने के कारण करियर में बाधा आ रही है, तो सुबह आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से जल्दी लाभ मिलने की संभावना है।

(Disclaimer: यह जानकारी केवल जागरूकता के उद्देश्य से साझा की गई है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *