March 8, 2026

Dehradun samachar: एक और हत्या से सकते में पुलिस, 15 दिनों में सिलसिलेवार हुईं चार वारदात

0
Dehradun crime

– अब दोस्त ने ली साथी की जान

देहरादून में पिछले 15 दिनों में सिलसिलेवार हुईं हत्या की चार वारदातों से दून में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार को सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। अब मंगलवार को एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया। दोस्तों ने नशे में हुए विवाद के बाद अपने दोस्त की जान ले ली।

पिछले कुछ हफ्तों में देहरादून जिला अपराध के मामले में सुर्खियों में रहा है। कई हत्याकांडों ने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया। विक्रम हत्याकांड के बाद लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सरकार ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया था। आठ जिलों में नए पुलिस कप्तानों को तैनाती दी गई थी। 48 घंटे के अंदर दो हत्याकांड होने से देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को भी हटाकर प्रमेंद्र सिंह डोबाल को नया कप्तान बनाया गया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कानून व्यवस्था को लेकर ली बैठक में अफसरों को अपराध की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए थे। सीएम ने मुखबिर तंत्र मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया था। इसके बाद पुलिस की ओर से पूरे जिले में वृहद सत्यापन अभियान शुरू किया गया। सड़कों पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई। इस बीच एक और हत्याकांड का खुलासा हो गया। हालांकि ये हत्या नौ फरवरी को हुई थी, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ।

फरवरी 2026 में अब तक 4 हत्याकांड

02 फरवरी : गुंजन हत्याकांड
दूल्हा बाजार में एक युवक ने गुंजन श्रीवास्तव की चापड़ से काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी आकाश और गुंजन की काफी समय से जान पहचान थी। दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस के पास गई थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। जांच के बाद एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।

11 फरवरी : अर्जुन शर्मा हत्याकांड
तिब्बती मार्केट के बाहर टेनिस खेलकर लौट रहे गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई थी। हत्या की साजिश रचने का आरोप अर्जुन की मां और उसके साथी पर है।

13 फरवरी : विक्रम शर्मा हत्याकांड
सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीढि़यों के पास घात लगाए बैठे दो शूटरों ने उसके सिर पर नजदीक से कई गोलियां मारी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर फरार हो गए। चार दिन बाद भी दून पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

17 फरवरी : दिगंबर धीमान की हत्या
अब नया मामला दिगंबर धीमान की हत्या का सामने आया है। हत्या नौ फरवरी को ही हो गई थी, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा अब हुआ है। 11 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की लागातार छानबीन कर रही थी। मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने दिगंबर का शव बरामद कर लिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *