March 9, 2026

Chaturgrahi Yoga 2024: अगस्त माह में सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग दिखाएगा कमाल

0
Chaturgrahi-Yoga-2024-23092327236023812340-235023662361-235023752306-2360236723062361-2352236623582367-235023752306-2330234023692352238123272381235223612368.jpg

उज्‍जैन। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार अगस्त का महीना बेहद खास माना जा रहा है। अगस्त माह में सूर्यदेव की राशि सिंह में चार ग्रहों की युति होने जा रही है। अगस्त में सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 31 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
वहीं बुध ग्रह पहले से ही सिंह राशि में विराजमान है और अगस्त में चंद्रमा भी सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां सूर्यदेव और बुध देव कि युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा वहीं सिंह राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और चंद्रमा की युति चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेगी। यह योग तीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ प्रदान करेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी रहने वाला है। सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। सैलरी में भी वृद्धि होने की संभावना है। सिंह राशि के जो जातक अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आने की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अगस्त माह में लगने वाला यह चतुर्ग्रही योग नौकरी-व्यापार में तरक्की दिला सकता है। अगस्त के महीने में वृश्चिक राशि के जातकों को आय के कई नए साधन प्राप्त होने की संभावना है। इस माह आप अपनी आय से कुछ हिस्सा बचत भी कर पाएंगे। यदि आपके पास नौकरी नहीं है तो इस महीने आपको नौकरी मिलने की भी संभावना है। व्यापार में भी आपको मुनाफा हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को चतुर्ग्रही योग उत्तम फल प्रदान करेगा। धनु राशि के जातकों को अगस्त माह में हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। इस योग के शुभ प्रभाव से आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है। इस माह आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अग्निबाण उत्तरदायी नहीं है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *