March 8, 2026

वृश्चिक राशि: साल 2026 क्यों है आपके लिए विशेष, जानें हर माह के हाल से अपना वार्षिक राशिफल

0
Vrashik Horoscope 2026 Rashifal

– जीवन की नई अवधारणा के साथ विशेष आयाम देने वाला रहेगा 2026

वृश्चिक राशि: जनवरी से मार्च 2026
जनवरी में संकल्प और आत्मविश्वास के मेल से शुरुआत करते हुए लक्ष्य तय करेंगे। आगे बढऩे के लिए उत्साह परिपूर्ण रहेगा। फरवरी में परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने का हुनर सीख लेंगे। इससे कॅरियर में आसानी होगी। व्यक्तियों को योग्यताओं का परिचय देंगे। मार्च में अलग-अलग सेग्मेंट में क्रिया पद्धति को दर्शाते हुए आगे बढ़ेंगे। आर्थिक मजबूती भी मिलेगी। इससे उत्साहित रहेंगे।

  • स्वास्थ्य: तनाव से दूरी बनाकर चलें, स्वस्थ रहेंगे। मानसिक आराम की जरूरत होगी।
  • आर्थिक स्थिति: निवेश से जुड़े दूसरे विकल्पों पर इस बार फोकस करना होगा।
  • कहां-क्या अवसर: भूमि से संंबंधित छोटे या बड़े भूखंडों से अच्छे आर्थिक अवसर मिल सकते है।
  • परिवार: अपने ही लोगों के माध्यम से कहीं-कहीं अस्थिरता का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि: अप्रैल से जून 2026
अप्रैल में कमजोर बिंदुओं को तलाशते हुए कार्य अथवा व्यवसाय की गति को साधेंगे। धन के लिए ऋण का पक्ष आ सकता है। इस पर गहन चिंतन करना होगा। मई में परिस्थितियों को यूटर्न मिलेगा। स्वयं पर निर्भर करेगा कि आगे की दिशा कैसे तय करें। जून में अनेक प्रकार के विघ्न आने से कुछ स्थानों पर दुविधा की स्थितियां बन सकती हैं। काम पर फोकस करें।

  • स्वास्थ्य: मौसमी संक्रमण का प्रभाव हो सकता है। उचित सावधानियों को दृष्टिगत रखते हुए आगे बढ़ें।
  • आर्थिक स्थिति: बकाया राशि इन दो या तीन महीनों में मिल सकती है, मांग रखें।
  • कहां-क्या अवसर: टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्टिविटी वाले यूनिट के प्रोजेक्ट में योग्यतानुसार अवसर प्राप्त होंगे।
  • परिवार: सरल भाव से पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर सहभागिता करें।

वृश्चिक राशि: जुलाई से सितंबर 2026
जुलाई में विचित्र थकान का अनुभव हो सकता है। अधिक सोचने से स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव हो सकता है, ध्यान रखें। खुद को आराम देना होगा। जरूरी कार्यों को भी स्थगित करना होगा। अगस्त में बाहरी यात्रा के माध्यम से अपने प्रकल्पों पर फोकस करते हुए आगे बढ़ेंगे। सितंबर में संस्थागत जानकारों से मुलाकात करने पर अपनी कमियों अथवा त्रुटियों पर कार्य करना आरंभ करेंगे।

  • स्वास्थ्य: अतिरिक्त तनाव अथवा बाहरी कार्य का दबाव मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, ध्यान रखें।
  • आर्थिक स्थिति: खरीफ फसलों के सौदे आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ा सकेंगे।
  • कहां-क्या अवसर: पंचायत अथवा जिला प्रशासन से जुड़े अंशकालिक सेवा के अवसर मिल सकते हैं।
  • परिवार: परिवार में किसी का स्वास्थ्य मानसिक परेशानी दे सकता है। ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि: अक्टूबर से दिसंबर 2026
अक्टूबर में व्यावसायिक व सामाजिक मापदंडों को साधने का प्रयास करेंगे। समाज के लिए कार्य करेंगे। कुछ लोगों की सहायता सहज ही प्राप्त होगी। नवंबर में अच्छे लोगों के सहयोग से रुके कार्य की गति व धन की प्राप्ति हो सकेगी। कुछ स्थानों पर समझौता भी करना होगा। दिसंबर में शेष कार्यों को संशोधित मापदंडों पर लाना होगा। सफलता का पर्याय बढ़ेगा भी और मिलेगा भी। मेहनत से राह आसान होगी।

  • स्वास्थ्य: प्रकृति के साथ समय बिताएं। प्रसन्नता और अनुकूलता बनी रहेगी।
  • आर्थिक स्थिति: पहले से श्रेष्ठतम स्थितियों को प्राप्त करेंगे। धन तथा संपत्ति में वृद्धि का योग भी रहेगा।
  • कहां-क्या अवसर: पश्चिम उत्तर क्षेत्र से जुड़े निजी व्यावसायिक क्षेत्रों में सेवा के अवसर मिल सकते हैं।
  • परिवार: नए सदस्य के आगमन से भूमि अथवा भवन की प्राप्ति का योग बनेगा।
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *