March 8, 2026

बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो ममेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

0

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भोपाल-बैतूल हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत सातमऊ जोड़ के पास उस वक्त हुई जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान बैतूल के टिकारी स्थित गोंडी मोहल्ला निवासी हर्षित उर्फ हेमंत धुर्वे 28 और गीतेश पिता अनिल अहाके 19 के रूप में हुई है। दोनों आपस में ममेरे भाई थे। इस हादसे में घायल होने वाले तीसरे युवक का नाम बंसीलाल उर्फ बंटी धुर्वे 20 है जिसे तत्काल बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार ये तीनों युवक कुप्पा में अपनी रिश्तेदार बुआ की लड़की के घर से मिलकर बैतूल लौट रहे थे तभी सातमऊ जोड़ के पास उनकी बाइक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हर्षित और गीतेश की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद शवों को पाढर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया और मंगलवार सुबह जिला अस्पताल बैतूल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। पाढर पुलिस चौकी प्रभारी जगदीश रायकवार ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।मृतक हर्षित मजदूरी का काम करते थे जबकि गीतेश दूध डेयरी में कार्यरत थे। इस दुखद घटना से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *