March 8, 2026

PM Modi Dehradun Visit Live: रजत जयंती पर दून पहुंचे पीएम मोदी, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

0
dehradun joolygrant airport

PM Modi Dehradun Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह देहरादून पहुंच गए हैं, इस दौरान यहां लोग उनके स्वगत के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत के लिए खड़े रहे। पीएम आज उत्तराखंड को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में 8260 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वह 28,000 किसानों के खाते में फसल बीमा योजना की 62 करोड़ रुपये की रकम भी जारी करेंगे।

पीएम मोदी 11:30 बजे वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) पहुंचे। यहां वह उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 12:05 बजे विभिन्न हितधारकों से संवाद करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे से रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे और जनसमूह को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ीं हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी 28,000 से अधिक किसानों के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत योजना के अंतर्गत 23 क्षेत्रों के लिए देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं।

09:36 AM, रविवार 09-Nov-2025
दो प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री जल-क्षेत्र से जुड़ी दो प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें से देहरादून की सौंग बांध पेयजल परियोजना से शहर को 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पेयजल उपलब्ध कराएगी और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल उपलब्ध कराएगी और सिंचाई तथा बिजली उत्पादन में सहायक होगी। जिन अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, उनमें विद्युत सबस्टेशन, चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना, नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र आदि शामिल हैं।

09:41 AM, रविवार 09-Nov-2025
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंडवासियों को दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

09:46 AM, रविवार 09-Nov-2025
सीएम धामी ने जताया पीएम मोदी का आभार
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए शुभकामना संदेश पर सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं एवं आशीर्वाद के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। आपके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत मार्गदर्शन में उत्तराखंड अपनी विकास यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। आपकी प्रेरणा से उत्तराखंड ने अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होकर सुशासन, जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। आपका सान्निध्य हमें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

10:05 AM, रविवार 09-Nov-2025
प्रधानमंत्री के स्वागत को तैयार दून
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को दून तैयार है। एफआरआई में मुख्य आयोजन होगा तो पुलिस ने इसके आसपास जीरो जोन भी घोषित किया है। इसके अलावा शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं, रजत जयंती उत्सव और पीएम के आगमन को जगह-जगह होर्डिंग लगाकर सजाया गया है।

10:27 AM, रविवार 09-Nov-2025
करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे पीएम मोदी
आज नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम के लिए यहां राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली गैलरी और कई अन्य सजावट की गई हैं।

10:45 AM, रविवार 09-Nov-2025
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य स्थापना पर बधाई दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस पर अपने संदेश में सभी को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने उनका बयान जारी किया है। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंडवासियों के हितों तथा विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वह उनके सुख-दुख में हमेशा साथ है। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर- 2025 को उत्तराखंड राज्य 25 वर्ष का हो गए हैं। पर 25 वर्षों में उत्तराखंड की जनता को आकांक्षाओं के अनुरूप अपेक्षित परिणाम नहीं मिले।

10:47 AM, रविवार 09-Nov-2025
पीएम मोदी के लिए अभेद्य सुरक्षा घेरा,3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सुरक्षा घेरा अभेद्य है। इसके लिए तीन हजार पुलिस कर्मी तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल तक जाने वालों को डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर की जांच के बाद आगे भेजा जाएगा। साथ ही स्मार्ट सर्विलांस कैमरों के जरिये उनकी पहचान भी सुनिश्चित की जाएगी। इस कैमरे से उस शख्स के चेहरे का मिलान आपराधिक रिकॉर्ड के डेटाबेस से होता है। राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर त्रुटिरहित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस अधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक और ब्रीफिंग की। निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान पीएम से मिलने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सिर्फ उन्हीं व्यक्तियों को मिलने की इजाजत होगी, जिन्हें पूर्व में अनुमोदित किया गया है। डीजीपी ने अधिकारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य में अत्यंत सजग, सतर्क और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का निर्देश दिया है।

10:48 AM, रविवार 09-Nov-2025
आसपास के शहरों से भी बुलाए गए पुलिस अधिकारी
कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी रूट के आसपास के रास्तों पर ऊंची इमारतों से लेकर पानी की टंकियों तक हथियारबंद जवान तैनात हैं। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त बलों के अलावा सीआईडी व प्रशिक्षण केंद्रों के जवान भी तैनात किए गए हैं। टिहरी, ऋषिकेश समेत आसपास के शहरों से भी पुलिस अधिकारी पहले से देहरादून में जमा हैं, जो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा इंतजामों का प्रभार देख रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर किसी तरह का बैग, झोला, पानी की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ, शॉल, लाइटर आदि सामान ले जाने पर प्रतिबंध है।

1:10 AM, रविवार 09-Nov-2025
सरकारी भवनों पर भी रंग बिरंगी लाइट लगाकर भव्य रूप दिया गया
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होगा। एफआरआई में मुख्य आयोजन होगा तो पुलिस ने इसके आसपास जीरो जोन भी घोषित किया है। इसके अलावा शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। सरकारी भवनों पर भी रंग बिरंगी लाइट लगाकर भव्य रूप दिया गया है। उत्तराखंड रजत जयंती पर आज रविवार का दिन दून के साथ ही पूरे उत्तराखंड के लिए खास रहेगा। चूंकि दून में मुख्य आयोजन हो रहा है और करीब एक लाख लोग भी इसके साक्षी बनेंगे।

11:15 AM, रविवार 09-Nov-2025
प्रधानमंत्री मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे
रजत जयंती उत्सव में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गए हैं। दून एयरपोर्ट से वह अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) पहुंचेंगे। जहां उत्तराखंड के विकास से जुड़ीं विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

11:20 AM, रविवार 09-Nov-2025
ढोल-नगाड़ों से स्वागत
सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि के लोग पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

 

PM MODI

PM Modi ji

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *