March 8, 2026

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को दी ‘खुली जंग’ की गीदड़भभकी

0
Pakistanis in threat

– पाक रक्षा मंत्री बोले, समझौता नहीं माना तो…

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने शनिवार को अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस्तांबुल में जारी पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता किसी समझौते पर नहीं पहुंची, तो ‘खुली जंग’ होगी। पाकिस्तान से टेलीविजन पर दिए बयान में रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हमारे पास विकल्प है, अगर कोई समझौता नहीं होता है, तो हम उनके साथ खुली जंग लड़ेंगे। लेकिन मैंने देखा कि वे शांति चाहते हैं।’ कतर और तुर्किये की मध्यस्थता में शुरू हुई यह बातचीत रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। आसिफ का बयान ऐसे समय आया है जब हाल की सीमा झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच लागू अस्थायी संघर्षविराम बहुत नाजुक स्थिति में है। बातचीत का मकसद दोहा युद्धविराम को लंबे समय तक प्रभावी बनाए रखने के लिए एक स्थायी तंत्र तैयार करना है।

सीमा पर भीषण झड़पों के बाद तनाव
इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान और अफगान बलों के बीच भीषण झड़पें हुई थीं। पाकिस्तान ने सीमा पार हवाई हमले किए, जिसके जवाब में अफगान पक्ष ने भारी गोलाबारी की। दर्जनों लोगों की मौत के बाद कई प्रमुख सीमा चौकियां बंद करनी पड़ीं, जो अब तक नहीं खुली हैं। पाक का आरोप है कि अफगानिस्तान पाकिस्तान-विरोधी आतंकियों को शरण दे रहा है, जबकि तालिबान सरकार का कहना है कि पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *