australia vs india: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारतीय टीम में हुए 2 बड़े बदलाव
– भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर, तीसरा वनडे: AUS 37/0, मार्श-हेड बनाम IND, सिडनी

australia vs india: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की सीरीज को तीसरा और आखिरी वनडे आज 25 अक्टूबर को सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने फिर टॉस जीता है, लेकिन इस बार उन्होंने पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना है। मिचेल मार्श कहा कि विकेट वाकई बहुत अच्छा लग रहा है। हम पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। जिस तरह से हमाने युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं, वो हमारे लिए अच्छे संकेत हैं। आज हमारे पास 3-0 से आगे निकलने का शानदार मौका है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में ज़ेवियर की जगह एलिस की वापसी हुई है। वहीं, शुभमन गिल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाज़ी करते। हमें वो मिला जो हम चाहते थे। इस मैच में भारतीय टीम दो बड़े बदलाव के साथ उतरी है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का वनडे क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो दोनों टीमों का आमना-सामना अब तक कुल 153 मुकाबलों में हुआ है। इनमें से भारत ने 58 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 85 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि इन दोनों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहे हैं। मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे चल रही है। इस तरह ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
Update: भारत (IND) बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS) तीसरा वनडे लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने तीसरे वनडे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पर्थ में सात विकेट और एडिलेड में दो विकेट से मिली मामूली हार के बाद, टीम इस दौरे का अंत शानदार तरीके से करना चाहेगी।
11 ओवर पहले टीम इंडिया ने 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श (41) और ट्रेविस हेड (29) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोडे़, जबकि मैथ्यू शॉर्ट 30 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 124 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से मैट रेनेशॉ ने एलेक्स कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 67 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। रेनेशॉ 58 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे, जबकि कैरी ने 37 गेंदों में 24 रन बनाए। इनके अलावा, कूपर कोनोली ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1982031542148042981
भारत की तरफ से हर्षित राणा ने 39 रन देकर 4 शिकार किए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने 10.2 ओवरों में 69 रन की साझेदारी की। गिल 26 गेंदों में एक छक्के और 2 चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। यहां से रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने 169 गेंदों में 168 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को महज 38.3 ओवरों में जीत दिलाई।
रोहित शर्मा ने जड़ा शतक
रोहित 125 गेंदों में 121 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 13 चौके शामिल रहे। वहीं, कोहली ने 81 गेंदों में 7 चौकों के साथ 74 रन बनाए। विपक्षी खेमे से जोश हेजलवुड एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 6 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट निकाला। ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले अपने नाम कर चुकी थी। पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद एडिलेड मे खेले गए दूसरे मुकाबले को 2 विकेट से जीता।
IND vs AUS ODI Series 2025: रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई। एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने सिडनी में खेले गए तीसरे मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है। दूसरी ओर सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में ‘शून्य’ पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली।
