March 8, 2026

ट्रंप-पुतिन की बुडापेस्ट में मुलाकात से पहले दोनों नेताओं की फोन पर हुई चर्चा, जेलेंस्की पहुंचेंगे अमेरिका, क्या खत्म होगी जंग?

0
Trump and putin

– फोन पर बातचीत का क्या था एजेंडा

अमेरिकी राष्ट्रपति(us President) डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति(President of Russia) व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) के बीच बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा है कि उन दोनों के बीच मुलाकात अब बुडापेस्ट में होगी। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप वाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति राष्ट्रपति से भी मुलाकात करने वाले हैं। दोनों के बीच हथियारों को लेकर बात होने की संभावना है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति पुतिन और हमारे बीच मुलाकात होगी। जगह को लेकर सहमति बन गई है। हम हंगरी के बुडापेस्ट में मिलेंगे। देखते हैं कि हम रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म करवा पाते हैं या नहीं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत बहुत ही सकारात्मक थी। उन्होंने कहा कि मध्य एशिया में सफलता के बाद यूक्रेन में भी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।

ट्रंप ने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर भी पुतिन से अच्छी बातचीत हुई है। अगले सप्ताह दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत होगी। बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में बातचीत हुई थी। हालांकि इस वार्ता का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। पुतिन के साथ मुलाकात के तत्काल बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने वोलोदिमीर जेलेंस्की को भी फोन करके अमेरिका बुलाया था। इस बार उनका व्यवहार जेलेंस्क्री के प्रति नरम था।

पुतिन ने बताई अपनी चिंता

पुतिन के करीबी यूरी उशाकोव ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात के दौरान टोमाहॉक मिसाइल का जिक्र किया और कहा कि यूक्रेन को ये मिसाइलें भेजना रूस और अमेरिका के बीच समझौतों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि ये मिसाइलें युद्ध के मैदान में कोई स्थिति बदलने वाली नहीं हैं। इससे केवल दो देशों के बीच संबंध खराब होंगे। उशाकोव ने कहा कि दोनों ही देश के प्रतिनिधि पुतिन और ट्रंप की मुलाकात की तैयारियों में जुट गए हैं।
बताते चलें​ कि टॉमहॉक मिसाइलें यूक्रेन को रूस के अंदरूनी इलाकों में सैन्य ठिकानों, एयर डिफेंस सिस्टम और लॉजिस्टिक हब को निशाना बना सकती हैं। मिसाइल की रेंज 2500 किलोमीटर तक है। यह कई तरह की अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है।

बुडापेस्ट में होगी ट्रंप और पुतिन की मीटिंग
इससे पहले ये बात सामने आई थी कि राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अगली मीटिंग हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हो सकती है। वहीं, दोनों राष्टाध्यक्षों के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों के अधिकारियों ने बातचीत की। वहीं, आधिकारियों के बीच होने वाली बैठक में अमेरिका की ओर से विदेश मंत्री मार्को रुबियो और कुछ लोग शामिल होंगे। बैठक की जगह अभी तय नहीं है।

जेलेंस्की कुछ दिनों में पहुंच सकते हैं अमेरिका
यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की आज अमेरिका पहुंच सकते हैं। वह अमेरिकी प्रेसिडेंट से एडवांस हथियार मांगने वाले हैं। इसमें टॉमहॉक मिसाइलें शामिल हैं। ये मिसाइलें मॉस्को और अन्य बड़े रूसी शहरों को अपनी जद में लाने में सक्षम हैं। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अगर पुतिन बातचीत की मेज पर नहीं आते, तो वे ये हथियार देने की इजाजत दे सकते हैं।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *