महिला विश्व कप: द.अफ्रीका के विरुद्ध जीत भारत की मुठ्ठी में थी, लेकिन…

विशाखापत्तनम. आखिरी पांच ओवर मे खराब गेंदबाजी का खामियाजा भारतीय टीम को हार के साथ उठाना पड़ा। 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक समय 142 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे। जीत भारत की मुठ्ठी में थी, लेकिन आखिरी पांच ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बाजी पलट दी। दक्षिण अफ्रीका की जीत में नदीने डी क्लर्क की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 54 गेंदो में आठ चौकों और पांच छक्कों के साथ नाबाद 84 रन की पारी खेली और टीम को तीन विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 49.5 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद उसने 48.5 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाकर जीत हासिल की। कप्तान लॉरा वॉलवार्ट ने 70 रन का योगदान किया।
ऋचा की मेहनत पर पानी फिरा: इससे पहले भारतीय टीम ने एक समय 102 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे। यहां से ऋ चा घोष ने अर्धशतक लगाकर टीम को संभाला। ऋचा ने 77 गेंदों में 94 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लेकिन उनकी मेहनत पर पानी फिर गया और भारत को टूर्नामेंट में पहली हार का स्वाद चखना पड़ा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने एक बार फिर निराश किया। हरमन नौ और मंधाना 23 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। प्रतिका ने 37 रन बनाए।
भारत पारी 49.5 ओवर में 251/10
बल्लेबाज रन गेंद 4 6
प्रतिका कॉ ब्रिट्स बो सेखुखुने 37 56 01 01
स्मृति कॉ लूस बो म्लाबा 23 32 01 01
हरलीन बो म्लाबा 13 23 01 00
हरमनप्रीत कॉ कैप बो ट्रयोन 09 24 00 00
जेमिमा एलबीडब्ल्यू बो ट्रयोन 00 04 00 00
दीप्ति कॉ जाफ्ता बो कैप 04 14 00 00
अमनजोत कॉ लूस बो ट्रयोन 13 44 01 00
ऋचा कॉ ट्रयोन बो डी क्लर्क 94 77 11 04
स्नेह कॉ वॉलवार्ट बो कैप 33 24 06 00
क्रांति गौड नाबाद 00 01 00 00
चरणी कॉ वॉलवार्ट बो क्लर्क 00 01 00 00
अतिरिक्त: 25. विकेट पतन: 1-55, 2-83, 3-91, 4-92, 5-100, 6-102, 7-153, 8-241, 9-251, 10-251. गेंदबाजी: मारिजान कैप 9-0-45-2, खाका 7-0-47-0, क्लर्क 6.5-0-52-2, म्लाबा 10-0-46-2, सेखुखुने 7-0-29-1, ट्रयोन 10-0-32-3.
द.अफ्रीका पारी 48.5 ओवर में 252/7
बल्लेबाज रन गेंद 4 6
वॉलवार्ट बो क्रांति गौड 70 111 08 00
ब्रिट्स कॉ एंड बो क्रांति 00 03 00 00
लूस कॉ ऋचा बो अमनजोत 05 09 01 00
कैप बो स्नेह राणा 20 25 02 01
बॉश कॉ एंड बो दीप्ति 01 02 00 00
जाफ्ता एलबीडब्ल्यू बो चरणी 14 20 02 00
ट्रयोन एलबीडब्ल्यू बो स्नेह 49 66 05 00
डी क्लर्क नाबाद 84 54 08 05
खाका नाबाद 01 03 00 00
अतिरिक्त: 8. विकेट पतन: 1-6, 2-18, 3-57, 4-५८, 5-81 , 6-142, 7-211. गेंदबाजी: क्रांति गौड 9-0-59-2, अमनजोत 5.5-0-40-1, स्नेह राणा 10-0-47-2, श्री चरणी 10-1-37-1, दीप्ति शर्मा 10-0-54-1, हरमनप्रीत 4-0-15-0.
