दीपावली पर अमेरिका के कैलिफोर्निया में होगी छुट्टी
– गवर्नर ने राजकीय अवकाश के कानून पर किए हस्ताक्षर

हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली (Deepawali/Diwali) को अमेरिका (United States Of America) के राज्य कैलिफोर्निया (California) में आधिकारिक रूप से राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है और इसका कानून भी बन गया है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम (Gavin Newsom) ने मंगलवार को इस कानून पर हस्ताक्षर करते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।
California Governor declares Diwali a state holiday
Read @ANI Story | https://t.co/WOVMtwzcu1#California #StateHoliday #Diwali pic.twitter.com/xglVfBtKNr
— ANI Digital (@ani_digital) October 7, 2025
सीनेट और असेंबली में पहले ही पास हो चुका था यह बिल
दिवाली को कैलिफोर्निया में राजकीय अवकाश घोषित करने का बिल राज्य की सीनेट और असेंबली में पहले ही पास कर दिया गया था। इसे ‘एबी 268 बिल’ नाम दिया गया है, जिसे पहली बार इसी साल जनवरी में पेश किया गया था और अब यह एक आधिकारिक कानून बन गया है।
कैसे होगा फायदा?
दिवाली को कैलिफोर्निया में राजकीय अवकाशों की लिस्ट में शामिल करने से अब राज्य के कम्युनिटी कॉलेजों और पब्लिक स्कूलों में इस दिन छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही कैलिफोर्निया के राज्य कर्मचारियों को इस दिन वेतन सहित छुट्टी की सुविधा मिलेगी।
कब से प्रभाव में आएगा कानून?
कैलिफोर्निया में दिवाली पर राजकीय अवकाश का कानून 1 जनवरी, 2026 से प्रभाव में आएगा। इससे पहले पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) और कनेक्टिकट (Connecticut) राज्यों में पहले से ही दिवाली का राजकीय अवकाश घोषित किया जा चुका है।
हिंदू समुदाय ने दिया न्यूसम को धन्यवाद
Governor Newsom has now signed #AB268 into law-meaning #Diwali is added to the list of state holidays! 🪔🪔
We thank @CAgovernor for recognizing this important festival and ushering in a new era of inclusion for Hindus in California. Huge shout out to Assembly Members Darshana… pic.twitter.com/qPJfi1vjm7
— CoHNA (Coalition of Hindus of North America) (@CoHNAOfficial) October 7, 2025
कैलिफोर्निया में दिवाली को राजकीय अवकाश घोषित करने का कानून बनाने और हिंदुओं के समावेश के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए नॉर्थ अमेरिकी हिंदू समुदाय ने उन्हें धन्यवाद दिया है। साथ ही इस बिल का समर्थन करने के लिए असेंबली सदस्य दर्शना पटेल (Darshana Patel ) और ऐश कालरा (Ash Kalra) का भी नॉर्थ अमेरिकी हिंदू समुदाय ने आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही नॉर्थ अमेरिकी हिंदू समुदाय ने कैलिफोर्निया में इस महत्वपूर्ण बिल का समर्थन करने और अपने जमीनी स्तर के प्रयासों के माध्यम से व्यापक हिंदू समर्थन प्राप्त करने पर गर्व भी जताया।
