March 8, 2026

Uttarakhand samachar: हेली सेवा हल्द्वानी से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए आज से शुरू

0
Heli sewa from today 1 oct2025

– जानें कितना है किराया

उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा बुधवार से शुरू होगी। डीजीसीए की अनुमति के बाद हैरिटेज एविएशन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मुनस्यारी व अल्मोड़ा के लिए प्रति यात्री 2500 रुपये किराया निर्धारित किया गया।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि उड़ान योजना के तहत में एयर कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है। हैरिटेज एविएशन के माध्यम से एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, हल्द्वानी से अल्मोड़ा से हेली सेवा संचालित किया जाएगा।

Holidays: अक्टूबर 2025 के 31 में से 21 दिन रहेंगी छुट्टियां

हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर सुबह 11.50 बजे उड़ान भरेगा। जबकि पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए 10.30 बजे टेक ऑफ करेगी। दूरस्थ क्षेत्र हेली सेवा से जुड़ने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में समय की बचत होगी। इसके अलावा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *