Kolkata Rain: दुर्गा पूजा से पहले कोलकाता में 37 साल में सबसे भारी बारिश
-
10 लोगों की मौत

Kolkata Rain: कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार रात भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। भारी बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए, इससे यातायात और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी ठप हो गई हैं और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले 37 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। बिजली का करंट लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। उत्तर और दक्षिण 24 परगना ज़िलों में भी दो ऐसी ही मौतें हुईं।
लोगों को हुई परेशानी
सोमवार आधी रात के बाद शुरू हुई बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं और शहर में कई घरों और आवासीय परिसरों में पानी घुस गया। बारिश के दौरान बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी हुई।
हर घंटे 98 मिमी हुई बारिश
आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की दर बादल फटने से सिर्फ़ 2 मिमी कम थी। कोलकाता में हर घंटे 98 मिमी बारिश हुई। बता दें कि आईएमडी बादल फटने की घोषणा तब करता है जब यह आँकड़ा प्रति घंटे 100 मिमी हो।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Heavy rain causes waterlogging in several parts of Kolkata
(Visuals from Salt Lake area) pic.twitter.com/C8dszZXfWa
— ANI (@ANI) September 23, 2025
स्कूलों की छुट्टी
भारी बारिश को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी स्कूलों में पूजा की छुट्टियों की घोषणा समय से पहले कर दी थी। उन्होंने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने का निर्देश दिया थाऔर सरकारी अधिकारियों को अगले दो दिनों तक घर से काम करने की सलाह दी ताकि आगे कोई दुर्घटना न हो। बनर्जी ने निजी स्कूलों और कार्यालयों से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: हावड़ा में भारी बारिश के कारण जलभराव से रेलवे ट्रैक और दुकानें जलमग्न हुईं। pic.twitter.com/U0dzC6kJwa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2025
बाधित: ट्रेन और मेट्रो सेवा रही
वहीं भारी बारिश के चलते पटरियों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते शहर और उपनगरों में ट्रेन और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हो गईं। न्यूटाउन बिस्वा बांग्ला चौराहे पर भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण अंडरपास बंद कर दिया गया।
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।
वीडियो गोल्फ ग्रीन क्षेत्र से है। pic.twitter.com/Nak555KmIr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2025
IMD ने क्या कहा
आईएमडी ने बताया कि सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 2:30 बजे के बीच लगभग 48 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले तीन घंटों में इसकी तीव्रता और बढ़ गई और सुबह 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे के बीच लगभग 185 मिमी बारिश हुई।
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।
वीडियो जादवपुर विश्वविद्यालय क्षेत्र से है। pic.twitter.com/500b9EWGBY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2025
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ और तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे ओडिशा की ओर बढ़ गया, जिससे बारिश शुरू हो गई। 25 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
