March 10, 2026

मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्य भाजपा में शामिल

0
235023432381zwj2351-234623812352234223752358-236123662312-23252379235223812335-23252375-23462370235223812357-23322332-23522379236123672340-2310235223812351-23492366233223462366.jpg

भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्य बीजेपी में शामिल हो गए। 3 महीने पहले रिटायर हुए थे और अब भाजपा का दामन थाम लिया। आज रविवार को उन्होंने भोपाल में स्टेट पार्टी चीफ डॉ राघवेंद्र शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 12 सितंबर 2013 को वह एमपी हाई कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त हुए और 26 मार्च 2015 को स्थाई न्यायधीश बने थे। पूर्व जस्टिस रोहित आर्य की अध्यक्षता में ऐसे कई मामलों के फैसले दिए गए जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। इनमें मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को जमानत देने इनकार करने वाला मामला भी शामिल था।

रोहित आर्य अपने सख्त रवैये के लिए जाने जाते हैं। 2021 में जस्टिस रोहित आर्य ने नए साल के कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुनव्वर फारूकी को जमानत देने से इनकार किया था। अपने आदेश में, जस्टिस रोहित आर्य ने सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के कर्तव्य पर जोर देते हुए कह, राज्य को यह सुनिश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए कि हमारे कल्याणकारी समाज में सह-अस्तित्व का यह पारिस्थितिकी तंत्र और अस्तित्व नकारात्मक ताकतें दूषित ना कर पाएं । हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मुनव्वर फारुकी को जमानत दे दी थी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *