March 8, 2026

ट्रंप को झटका: रूस के राष्ट्रपति पुतिन दिसंबर में पीएम मोदी से मिलने आएंगे भारत

0
Putin coming to india

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के 50% टैरिफ के आगे भारत (India) ने झुकने से मना कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने साफ कर दिया है कि अमेरिकी टैरिफ के चलते भारत अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी फार्मर्स के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा। ट्रंप और उनके प्रशासन के कई लोग लगातार भारत को रूस से तेल न खरीदने की चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भारत, रूस से तेल खरीद रहा है और आयात की मात्रा भी बढ़ा दी है। रूस की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि भारत से उसकी दोस्ती पर ट्रंप की धमकियों का कोई असर नहीं पड़ेगा और वो भारत को तेल की खरीद पर डिस्काउंट भी दे रहा है। कुछ हफ्ते पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के भारत आने की बात सामने आई थी और अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

पुतिन कब आएंगे भारत?

महीने की शुरुआत में पीएम मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) रूस गए थे। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी की तरफ से भारत आने का न्यौता दिया था, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया था। पुतिन कब भारत आएंगे, यह जानकारी भी अब सामने आ गई है। पुतिन दिसंबर में भारत का दौरा करेंगे। क्रेमलिन (Kremlin) में पुतिन के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सहयोगी यूरी उशाकोव (Yuri Ushakov) ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह जानकारी दी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *