March 8, 2026

Uttarakhand: बेटे संग मैदान में उतरे सीएम पुष्कर सिंह धामी, खेला क्रिकेट

0
CM Dhami Cricket
  • सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बेटे संग मैदान में उतरे, जहां उन्हों अपने व्यस्त समय से चंद पल निकाल कर क्रिकेट खेला। इन पलों की तस्वीरें व वीडियों भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिसमें सीएम बेटे संग क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘व्यस्त दिनचर्या के बीच आज बेटे के साथ क्रिकेट खेला। अनुशासित लाइफस्टाइल और नियमित व्यायाम ही स्वस्थ जीवन का आधार है। हमें नई पीढ़ी को किसी न किसी खेल में रुचि रखने और नियमित रूप से खेलने के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।’

https://twitter.com/pushkardhami/status/1900926991873782211

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम ने कुछ तस्वीरें और 58 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने हाथ में बल्ला थाम कर शानदार बल्लेबाजी करते दिखे। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘टीम स्पिरिट और जीत के प्रति जुनून का खेल है क्रिकेट। टीम स्पिरिट और जीत के प्रति जुनून का खेल है क्रिकेट।’

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *