March 11, 2026

चमोली : शराब की दुकान खोले जाने का महिलाओं ने किया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

0
p15

गोपेश्वर । चमोली जिले में नंदानगर घाट में नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग के कांडई पुल के पास शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्राम सभा बनाला और खड़गोली की महिलाओं ने विरोध किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस शराब की दुकान को बंद करने की मांग की है। स्थानीय महिलाओं ने कहा कि यदि शराब की दुकान बंद नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

स्थानीय महिला शर्मिला देवी, उषा जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सरकार उत्तराखंड को नशा मुक्त करने की बात कर रही है दूसरी ओर हर दस किलोमीटर पर शराब की दुकान खोली जा रही है। उन्होंने कहा कि नंदप्रयाग से नंदानगर की दूरी 20 किलोमीटर है। एक दुकान नंदप्रयाग में है और एक नंदानगर घाट में अब इसके बीच कांडई पुल में भी एक और शराब की दुकान खोली जा रही है जो सरासर गलत है। पहले ही पहाड़ की महिलाएं गांवों में शराब विरोधी आंदोलन चला रही हैं उस पर से सरकार हर दस किलोमीटर पर शराब की दुकान खोल कर पहाड़ के नौजवानों को नशे की ओर धकेल रही है।

उन्होंने कहा कि जहां पर शराब की दुकान खोली जा रही है उस स्थान से आम नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों का भी आना-जाना है। ऐसे में बच्चों के भविष्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब इस शराब की दुकान को खोलने की बात की जा रही थी तो उन्होंने प्रशासन उन्होंने तत्काल इस शराब की दुकान को हटाये जाने की मांग की है अन्यथा उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *