सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट, 24 कैरेट का भाव 1.39 लाख रुपये के करीब, जानिए भोपाल समेत देशभर के रेट
बुलियन बाजार के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 3,936.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिल्ली में सभी करों सहित सोने की कीमत 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई। खुदरा बाजार के उपलब्ध भावों के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,39,790 रुपये, 22 कैरेट 1,28,150 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।
देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, मेरठ, नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,790 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां 22 कैरेट की कीमत 1,28,150 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 1,04,880 रुपये दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,690 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोना 1,28,050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,04,780 रुपये पर दर्ज किया गया। पटना और अहमदाबाद में भी यही कीमतें रहीं। मुंबई, कोलकाता, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये, 22 कैरेट 1,28,000 रुपये और 18 कैरेट 1,04,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव 1,04,750 रुपये दर्ज किया गया।
सोने की कीमतों में मौजूदा उतार-चढ़ाव के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कई कारक काम कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों की खरीदारी बढ़ने से 24 कैरेट सोने की कीमत में 500 रुपये की तेजी आई थी। इससे पहले अक्टूबर में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। 30 सितंबर को 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा सोना अब तक करीब 7,300 रुपये सस्ता हो चुका है।
वायदा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में सुधार हुआ था। MCX पर दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 281 रुपये बढ़कर 1,38,766 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में मजबूती दिखाई दी थी। हालांकि मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में दोबारा गिरावट दर्ज की गई।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। त्योहारों के दौरान घरेलू मांग से कीमतों को समर्थन मिला है, लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतें बहुमूल्य धातुओं पर दबाव बना रही हैं।
विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, पश्चिम एशिया की स्थिति और अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे रहने के बीच निकट भविष्य में कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई गई है।
