पदयात्रा के समर्थन में सामने आई कई महिलाएं, पदयात्रा में भी लिया हिस्सा
कालाढूंगी/हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरण अभियान ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ पदयात्रा को अपने तीसरे दिन अभूतपूर्व और गजब का जनसमर्थन मिला। यात्रा के दौरान कालाढूंगी क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला, जहां ग्रामीण महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं के अलावा बच्चों और बच्चियों ने तक इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई।
महिलाओं ने की आरती, गूंजे समर्थन के नारे
यात्रा के दौरान स्थानीय महिलाओं ने आयोजक व अभियान का नेतृत्व कर रहे गुंजन तिवारी की आरती उतारकर, उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही इस पदयात्रा में भी शामिल हुईं। वहीं इस मौके पर उनके द्वारा गुंजन तिवारी के समर्थन में कई उत्साहवर्धक नारे ‘केवल दोस्त नहीं हमराही है, गुंजन तिवारी हमारा भाई है’ भी लगाए गए, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल ऊर्जावान हो गया।
ग्रामीणों ने इस पदयात्रा को एक बेहद शानदार और समय की मांग बताने वाला कदम करार दिया। लोगों का मानना है कि यह अभियान आने वाली पीढ़ी और उनके बच्चों को नशे के दलदल से दूर रखने में बेहद मददगार साबित होगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने इस पदयात्रा के साथ चलकर चलकर अपनी एकजुटता दिखाई।
आज का विश्राम और कल का कार्यक्रम
* वर्तमान स्थिति: आज यह पदयात्रा चकलुआ तक पहुंचेगी।
* कल का कार्यक्रम: कल यानी पदयात्रा के चौथे/आखिरी दिन यात्रा सुबह 9 बजे गन्ना सेंटर (रामपुर रोड़, हल्द्वानी) से शुरु होगी और इसका समापन श्रीरघुनाथ बैंक्वेट हॉल, कमलुआगांजा रोड, हल्द्वानी में पहुंचकर होगा।
इस सफल और जन-समर्थित पदयात्रा ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ एक मजबूत सामाजिक संदेश दिया है, जिससे आने वाले दिनों में इस अभियान के और अधिक व्यापक होने की उम्मीद है।
Women Perform Aarti as Anti-Drug Padyatra Draws Huge Public Support in Kaladhungi
– Gunjan Tiwaris ‘War Against Drugs’ Campaign Gains massive Momentum of local people