October 20, 2026

Uttarakhand samachar: प्रतिभाशाली छात्रों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएगी सरकार

0
CM dhami- support
  • CM धामी का बड़ा ऐलान: आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

देहरादून: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मुख्यमंत्री प्रतिभा सम्मान योजना शुरू की गई है। वहीं, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी योजना लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाला कोई भी व्यक्ति पीछे नहीं छूटेगा। यदि किसी विद्यार्थी या खिलाड़ी के माता-पिता के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं या वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो सरकार उन्हें आगे बढ़ने के लिए पूरा प्रोत्साहन, सहयोग और समर्थन प्रदान करेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर चिकित्सा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के सरकार के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *