October 20, 2026

Haridwar samachar: 17 हाथियों पर नजर, डब्लूडब्लूएफ के सहयोग से छह को पहनाया जाएगा रेडियो कॉलर

0
Eliphant- haridwar

इन दिनों वन महकमा भी हरिद्वार कुंभ को देखते हुए तैयारी में जुट गया है। इाके तहत हाथियों के झुंड के आबादी वाले इलाके में पहुंचने से रोकने के लिए हाथियों के झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान की जा रही है, जिनको रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा। फिर इसके माध्यम से भी हाथियों के मूवमेंट का पता लगाया जाएगा।

हरिद्वार वन प्रभाग में हाथियों के आबादी वाले इलाके में पहुंचने और नुकसान की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आने वाले समय में कुंभ है, ऐसे में वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर कई स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हरिद्वार रेंज में खाई खोदा जाना है, साथ ही सोलर फेंसिंग लगाई जानी है। इसके साथ ही हाथियों को रेडियो कॉलर भी लगाया जाना है।

प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध के अनुसार 16 से 17 हाथी हैं, जो आबादी वाले क्षेत्रों में मूवमेंट करते हैं। अब इनके झुंड का नेतृत्व करने वाले हाथी की पहचान करने का काम किया जा रहा है, इसमें कुछ की पहचान कर भी ली गई है। इसके बाद चिह्नित छह हाथियों को रेडियो कॉलर पहनाया जाएगा। इसमें डब्लूडब्लूएफ सहयोग करेगा। यह काम दिसंबर से पहले पूरा किया जाना है। रेडियो कॉलर के माध्यम से हाथियों के झुंड के मूवमेंट की जानकारी रखी जाएगी। हाथी के आबादी वाले इलाके में पहुंचने की स्थिति का पता चलते ही टीम को अलर्ट किया जा सकेगा।

75 हाथी मित्र भी तैनात होंगे

वन महकमा हाथी मित्र भी तैनात करेगा। यह हाथी मित्र मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में मदद करेंगे। वन महकमे के अनुसार 75 हाथी मित्र को तैनात करने की योजना है।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *