October 20, 2026

Uttarakhand samachar: “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” को लेकर बड़ी तैयारी

0
yudh nash virudh-1
  • देवभूमि के युवाओं की पहचान नशा नहीं उनकी प्रतिभा

  • युवाओं के हाथ में नशा नहीं खेल का सामान होना चाहिए

उत्तराखंड के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” जन-जागरण पदयात्रा 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं, परिवारों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है।

इस यात्रा का पूरा कार्यक्रम और विवरण:

• यात्रा प्रारंभ (शुरुआत): 22 अक्टूबर, सुबह 9:00 बजे, बजूनिया हल्दू (कोटाबाग) से।
• यात्रा कादसमापन (विराम): 25 अक्टूबर, दोपहर में, श्री रघुनाथ बैंक्वेट हॉल में।

Click and See

मुख्य उद्देश्य
यह यात्रा समाज के सभी जागरूक नागरिकों, सामाजिक संगठनों, अभिभावकों और युवाओं को एकजुट कर नशे को क्षेत्र से बाहर करने के लिए की जा रही है। यात्रा के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद करता है, इसलिए “नशे को हराना और भविष्य को बचाना” हम सबकी जिम्मेदारी है।

Click Here- Video

आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों से इस जन-जागरण यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।

अपील: 22 October से कालाढूंगी से हल्द्वानी तक शुरू होने वाली यह नशा विरुद्ध पदयात्रा हमारे समाज को एक नई दिशा देगी। क्या आप अपनी ऊर्जा और संकल्प से इस गंभीर समस्या को जड़ से मिटाने के लिए तैयार हैं। आपका हर एक कदम युवाओं को नशे के जाल से बचाकर एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगा। इस महा-अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आज ही इस यात्रा से जुड़ें।

पदयात्रा के आयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी गुंजन तिवारी का कहना है कि हमारे युवाओं के हाथ में नशा नहीं खेल का सामान होना चाहिए। उनकी पहचान नशा नहीं उनकी प्रतिभा और उनका सम्मान होना चाहिए।आइये अपनी देवभूमि को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्प के साथ हमारे नशा विरोधी जागरुकता अभियान से जुड़े।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *