October 18, 2026

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के तीन जिलों में मौसम का बदल सकता है मिजाज, रहें सतर्क

0
Uttarakhand weather
  • बारिश-बर्फबारी की उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में संभावना

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां पहाड़ों में ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में गुलाबी ठंड पड़ रही है। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। देहरादून मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया है।

बारिश और बर्फबारी का अंदेशा
गौर हो कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के तीन जनपदों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ होने के आसार हैं। वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इन पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अंदेशा जताया गया है। जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

ठंड बढ़ी : पर्वतीय अंचलों में
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में जहां अधिकतम तापमान सामान्य बना रहा। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया है। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान मुख्य रूप से साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। देहरादून में मौसम सुहावना बना रहेगा और यहां का अधिकतम तापमान 31.0°C और न्यूनतम तापमान 16.0°C के आसपास रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक का अहसास बना रहेगा।

बर्फबारी: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार जारी
ज्ञात हो कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंड पड़ने लगी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर के बाद बादल मंडरा रहे हैं. वहीं प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं तेज हवाएं चलने से ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से आज उत्तराखंड में कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *