October 14, 2026

सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन

0
by-google-1791974821
शिवपुरी। सेवा भारती शिवपुरी द्वारा नवरात्रि में घरों में होने वाले कन्या पूजन को सामूहिक रूप दिया जा रहा है। शहर के मानस भवन में 16 अक्टूबर को सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की खास बात यह है कि एक ही स्थान पर 501 कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

सेवा भारती के विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी ने बताया कि कार्यक्रम 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। संस्था ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में सहभागी बनने और कन्या शक्ति के सम्मान के लिए आगे आने की अपील की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *