October 9, 2026

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों के साथ मैदानों में भी गिरा पारा, 14 अक्टूबर तक का जानें अपडेट

0
Uttarakhand Mousum
  • बारिश और तूफान का असर

देवभूमि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार दो दिन तक हुई बारिश और आंधी-तूफान का असर सीधा तापमान पर पड़ा है। बृहस्पतिवार को भले मौसम शुष्क रहा लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों में पारा गिरने से ठंड का अहसास हुआ तो मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा। उधर 9 अक्टूबर को भी प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, बृहस्पतिवार के मौसम के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ 27.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 18.6 डिग्री दर्ज किया। पर्वतीय इलाकों में यह अंतर अधिक रहा। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 अक्टूबर तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *