October 5, 2026

बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्या बोले- सिर्फ BJP में ही इतनी ऊंचाई पर पहुंच सकता है सामान्य कार्यकर्ता

0
BJP-Rajyasabha
  • हल्द्वानी में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा हमेशा से ही अपनी पार्टी के नेताओं समेत राजनीतिक विश्लेषकों को चौंकाती रही है। बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी की घोषणा के साथ पार्टी ने फिर से सभी को चौंकाया है। कल तो बीजेपी का जो नेता एक अदद विधानसभा टिकट की उम्मीद में नैनीताल जिले की खाक छान रहा था, उसे रविवार को खुशखबरी का ऐसा बूस्टर डोज मिला कि उत्तराखंड बीजेपी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ विपक्षी दल कांग्रेस और राजनीतिक जानकार भी चौंक गए हैं। बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद जब दिनेश आर्या हल्द्वानी पहुंचे तो उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और नारों से उनका स्वागत किया।

भव्य स्वागत: बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्या का
भाजपा द्वारा नैनीताल जनपद निवासी दिनेश आर्या को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। नाम की घोषणा होने के बाद हल्द्वानी पहुंचे प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। दिनेश आर्या ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मुझ जैसे जमीनी कार्यकर्ता को राज्यसभा भेजना भाजपा का बड़ा सम्मान है।

आर्या: राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे
राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद हल्द्वानी में भाजपा के दिनेश आर्या का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राज्यसभा के लिए नाम घोषित होने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या के स्वागत में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी।

केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार
वहीं इस अवसर पर बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्या का कहना था कि पार्टी ने उन जैसे एक जमीनी कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान दिया है। इसके लिए वह संगठन के हमेशा आभारी रहेंगे। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण के दम पर बड़े पद तक पहुंच सकता है। भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां अनुसूचित समाज के लोगों को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।

बीजेपी कार्यकर्ता भी खुश
राज्यसभा प्रत्याशी बनने के बाद कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिनेश आर्या लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं। जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके राज्यसभा प्रत्याशी बनने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। दिनेश आर्या ने कहा कि वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राज्यसभा में उत्तराखंड के साथ-साथ समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *