Uttarakhand samachar: अक्टूबर में केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी
-
पूजा अर्चना के साथ करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
बाबा केदार के दर्शन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में आएंगे। उनके 22 से 25 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां जारी हैं। हालांकि अभी पीएमओ की ओर से प्रधानमंत्री का अधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अब तक छह बार केदारनाथ धाम आ चुके हैं। 21 अक्तूबर 2022 को भी वह केदारनाथ में आए थे। इस बार भी प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
करेंगे, पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
एसपीजी की टीम केदारनाथ का निरीक्षण भी कर चुकी है। मोदी बाबा केदार की पूजा अर्चना के साथ ही पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण
इसके अलावा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी टिहरी जिले में टीएचडीसी की एक हजार मेगावाट की पंप स्टोरेज प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।
