September 20, 2026

‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट में छिपा रोहित शेट्टी का बड़ा प्लान, 8 जनवरी को फिल्म रिलीज करने के पीछे गुजरात कनेक्शन

0
5-1789884395
नई दिल्ली । रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 8 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोहित शेट्टी अपनी इस कल्ट क्लासिक गोलमाल सीरीज की 5वीं फिल्म 8 जनवरी, नॉन फेस्टिवल के मौके पर क्यों रिलीज कर रहे हैं? डायरेक्टर ने इस रिलीज डेट के पीछे खास रणनीति बनाई है।

गोलमाल 5 का गुजरात से कनेक्शन

आमतौर पर कोई भी फिल्ममेकर अपनी फिल्म को किसी फेस्टिवल या हॉलिडे के मौके पर रिलीज करना पसंद करता है। इसकी बड़ी वजह इन फेस्टिवल और हॉलिडे के सेलिब्रेशन से फिल्म को होने वाला आर्थिक फायदा है। लेकिन रोहित शेट्टी ने 8 जनवरी 2027 के दिन अपनी फिल्म रिलीज करने की तैयारी कर ली है। पहली वजह 24 दिसंबर को रिलीज हो रही शाहरुख खान की ‘किंग’ को दो हफ्ते का समय देना है। दूसरी वजह गुजरात है।

इसलिए 8 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जनवरी 2027 तक ऑडियंस शाहरुख खान की ‘किंग’ और ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से उभर चुकी होगी। दूसरी बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि रोहित शेट्टी की फिल्में गुजरात में शानदार प्रदर्शन करती हैं। 8 जनवरी 2027 के अगले हफ्ते यानी 14 जनवरी को गुजरात में मकर संक्रांति का जश्न मनाया जाएगा। इसके साथ ही एक लॉन्ग वीकेंड आने वाला है। ऐसे में रोहित शेट्टी की फिल्म नॉन-फेस्टिवल तारीख पर रिलीज होकर भी फेस्टिवल का फायदा लेने की तैयारी में है।

फिल्म के गुजरात में चलने की एक बड़ी वजह यह भी है कि गोलमाल का पहला पार्ट, जो साल 2006 में आया था, एक गुजराती नाटक पर आधारित था, जिसे नीरज वोरा ने लिखा था।

गोलमाल 5 को मिलेंगे दो हफ्ते

रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘गोलमाल 5’ को 14 जनवरी को रिलीज नहीं किया। इसके पीछे की वजह अगले हफ्ते 21 जनवरी को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज बताई जा रही है। ऐसे में डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए साफ दो हफ्ते चाहते थे। 8 जनवरी से 21 जनवरी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलने का पर्याप्त समय पा सकती है।

गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्में

रोहित शेट्टी को इंडस्ट्री में पहचान फिल्म ‘गोलमाल’ ने दिलाई थी। यह कल्ट कॉमेडी फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। खुद डायरेक्टर ने बताया था कि उन्हें यह कहानी नीरज वोरा ने दी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के साथ ऑडियंस के लिए भी खास बन गई। इसके बाद साल 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’ रिलीज हुई। साल 2010 में ‘गोलमाल 3’ और साल 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ आई।

गोलमाल 5 की कहानी साउथ इंडिया पर बेस्ड होगी?

अब ‘गोलमाल 5’ आ रही है। फिल्म की पुरानी कास्ट में अब अक्षय कुमार की भी एंट्री हो गई है। हालांकि, मेकर्स ने जो मोशन पोस्टर शेयर किया है, उसमें अक्षय नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में विलेन बने होंगे। फिल्म के पोस्टर से एक और संकेत मिला है कि इस बार की कहानी साउथ इंडिया पर आधारित हो सकती है। शेयर किए गए पोस्टर पर एक बाइक नजर आ रही है और उस पर तमिलनाडु का नंबर है। फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में अब उत्सुकता बनी हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *