September 16, 2026

अंकित हत्याकांड में गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर ली थी हत्या की जिम्मेदारी

0
untitled-1789559798
शामली। शामली में चर्चित गायक अंकित हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता मिली है। हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले गुरुग्राम के गायक भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से पकड़ा है। वह गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में रहता है।

वीडियो में खुद हत्या करने का किया था दावा
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, भूपेंद्र ने सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यू पाने के लिए अंकित हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में उसने दावा किया था कि हत्याकांड को उसी ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में उसे वांछित किया था और उसकी तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को उसके गुरुग्राम में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

दो आरोपी पहले ही मुठभेड़ में मारे गए
अंकित हत्याकांड में पुलिस इससे पहले दो आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिरा चुकी है। इनमें सोनीपत के एक लाख रुपये के इनामी सुमित और मोहित शामिल हैं।

वहीं, मामले में एक-एक लाख रुपये के इनामी करनाल निवासी सत्यम और आर्यन अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *