September 5, 2026

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

0
Uttarakhand roda block
  • 108 सड़कें बंद

देवभूमि उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।

108 सड़कें राज्य में बंद
राज्य में भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते बृहस्पतिवार को 108 सड़कें बंद रहीं। अल्मोड़ा में 8, बागेश्वर में 11, चमोली में 16 मार्ग बंद हैं। चंपावत में एक, देहरादून में पांच, नैनीताल में 23, पौड़ी में छह, पिथौरागढ़ में 11, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 10 और उत्तरकाशी में सात मार्ग बंद हैं। इन मार्गाें के बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *